Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
7 चीजे़ जरुर कीजिये इस दीवाली
जब दीवाली की बात आती है तो हमारा मन खूब सारी शॉपिंग और मिठाइयों के नाम पर खुश हो जाता है, लेकिन कई ऐसी भी चीज़े हैं जिन्हें आप करना भूल जाते हैं। दिवाली मौज-मस्ती का त्योहार है तो ऐसे में कई नवजवान लोग अपने अपने दोस्तों के घर जाते हैं, वहां पर मौज-मस्ती करते हैं और पटाखें जला कर अपने-अपने घरो में वापस आ जाते हैं। दोस्तों दिवाली साल में केवल एक ही बार आती है और यह तो हिन्दुओं का सबसे बडा़ त्योहार है। ऐसे में अगर आप कुछ यादगार नहीं करेंगे तो भला कैसे चलेगा।
ऐसे लोग जो इस दिन दिवाली पर अपने घर-परिवार या दोस्तों से दूर हैं और कई महीनों से उनसे नहीं मिले हैं। तो आप बिना देरी किये हुए और बिना कुछ सोचे हुए ट्रेन या फ्लाइट की टिकट बुक करवाइये और निकल जाइये अपने लोगों से मिलने। इस दिवाली के लिये हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप अपनी दिवाली को बहुत ज्यादा यादगार और खुशनुमा बना सकते हैं।

खरीदारी में खो जाइये
दिवाली का दिन शॉपिंग करने के लिये सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें आपको कई तरह की स्कीम और उपहार मिलेगे। अपने लिये और अपने बच्चों के लिये खूब सारी शॉपिंग कीजिये।

घर को सजाइये
अपने घर को एक नया मेकओवर दीजिये। यदि पर्दे पुराने लगे हुए हैं तो उन्हें बदल कर नए पर्दे लगाइये। यदि आप घर में कोई तोड-फोड़ करवाने की सोंच रही थी, तो भी अब बिना रोके उसे करवा डालिये। दीवारों पर नया रंग लगवाइये, घर को फूलों से भर दीजिये और दीवाली मनाइये।

दोस्तों के साथ मौज-मस्ती
दिवाली के दिन हर कोई जोश के मूड में रहता है, तो ऐसे में आप रिश्तेदारों के घर पर जाइये या फिर उन्हें अपने घर पर बुलाइये। इस दिन आप कार्ड खेल सकते हैं और पार्टी-शार्टी कर के मूड फ्रेश कर सकते हैं।

कैलोरी का ख्याल रखें
दिवाली में मिठाई को ना बोलना बहुत मुश्किल है। तो ऐसे में आप 1-2 मिठाई ही खाइये और उसके बदले ड्राई फ्रूट का सेवन कीजिये।

परिवार के पास रहें
आपके चाहे जितने भी दोस्त हों लेकिन परिवार सबसे पहले आता है। सालभर आप चाहे जहां पर रहें लेकिन दिवाली के दिन टिकट बुक करवा कर अपने परिवार के पास आ जाएं। सच मानिये इससे ज्यादा खुशी आपको कभी नहीं मिल सकती।

थोड़ा दान-पुन्न करें
अपनी दिवाली को खुशनुमा बनाने के लिये दूसरों के चेहरे पर खुशी बिखेरिये। शहरों में कई ऐसे गरीब लोग रहते हैं जिनके पास दिवाली मनाने के लिये पैसे नहीं हैं, तो ऐसे में आप बच्चों को पटाखे और बडो़ को मिठाइयां बाटं सकते हैं।

पटाखों को कहें ना
जैसा की हम जानते हैं प्रदूषण की वजह से हमारी धरती को कितना कुछ सहना पड़ रहा है। दिवाली दीपक का त्योहार है ना कि शोर-शराबे और धूएं का। इस दिन केवल दीये जलाइये ना कि धरती को।



Click it and Unblock the Notifications
