Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गले मिलिये और कहिये ईद मुबारक!

मुकद्दस और मुबारक हो रमज़ान की सौगात,
आएं गले मिलें और प्यार बांटते चलें,
रोज़ों की रहमतें हों और ईद मुबारक हो!
बादलो की लुकाछिपी के बीच आखिर चांद के दीदार हो ही गए और इसी के साथ मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह रमजान का अंत हुआ और ईद की शुरूआत भी हो गई। ईबादत एवं सब्र के इस माह का ख़ास मकसद रमज़ान मुबारक के दिन सभी आसमानी किताबो के नाज़िल होने और सभी महीने से ज्यादा फज़ीलत रखने की वजह से है।
ईद के दिन मुसलमान भाई नए कपड़े पहनकर सुबह मस्ज़िद में ईद की नमाज़ अदा करते हैं। नमाज पढ़ने के बाद खजूर और दूध से अपना मुंह मीठा करते हैं और अल्लाह का शुक्र अदा कर करते हैं। इस दिन सात समंदर पार के भाई रिश्तेदार भी एक जगह इकट्ठे होते हैं। ईद की नमाज़ अदा करने के बाद सभी एक दूसरे के गले लगते हैं और सिवईंयों से मुंह मीठा करते हुए ईद की दिली मुबारकबाद देते हैं।
बॉलीवुड सितारों ने भी दी बधाइयां-
इस मौके पर बॉलीवुड के नामचीन चेहरों ने भी ट्विटर पर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है। शाहरुख ने ट्वीट किया है, ‘हर किसी को ईद मुबारक। अल्लाह आपके जीवन में खुशियां भर दें...।'
अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट पर कहा है, ‘आज मनाने वाले को ईद मुबारक और रविवार को ईद मनाने वालों को अग्रिम मुबारक। इंशाअल्लाह, अल्लाह आपके रोजे और प्रार्थनाओं को स्वीकार करेंगे। एक पवित्र दिन...।' कुछ देशों में ईद आज मनायी जा रही है जबकि भारत में यह त्यौहार सोमवार को मनाया जाएगा।
मुबारकबाद देते हुए अभिनेता सह-फिल्मकार फरहान अख्तर और अमिताभ बच्चन ने देश में हर किसी से शांति और सौहार्द बनाए रखने को आग्रह किया है। अदाकारा बिपाशा बसु ने ट्वीट किया है, ‘ईद मुबारक...हर किसी के लिए यह शांति और समृद्धि लाए।' और प्रियंका चोपड़ा ने कहा है, ‘हर किसी को ईद मुबारक। उम्मीद है कि यह साल शांति, खुशहाली और समृद्धि से भर दे।'
ईद में बनाइये ये स्पेशल रेसीपी



Click it and Unblock the Notifications
