Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
जानिये पुरुषों की गंदी आदत?
हर इंसान के अंदर कोई ना कोई बुरी आदत जरुर होती है। चाहे वह पुरुष हो या फिर महिला, उनके अंदर कोई एक आदत ऐसी बुरी जरुर होगी जो दूसरों के लिये बरदाश से बाहर होगी। खैर, आज हम यहां महिलाओं की नहीं बल्कि पुरुषों की गंदी आदतों के बारे में बात करेंगे। क्योंकि आदमी चाहे अमेरिका का हो या फिर इंडिया का, दोनों में एक जैसी गंदी आदतें देखने को मिलेंगी। तो देर किस बात आइये जानते हैं पुरुषों की उन गंदी आदतों के बारे में जिन्हें महिलाएं बिल्कुल नहीं झेल सकती।
क्या हैं यह गंदी आदतें -
1. फ्लर्टिंग करना - मर्दों में फ्लर्टिंग करने की आदत बिल्कुल आम होती है। मर्दों की भींड में शायद ही आपको एकआद कोई ऐसा आदमी मिल जाए जो फ्लर्टिंग ना करता हो। ये ना तो समय देखते हैं और ना ही जगह, इनकी आंखें लड़की पर पड़ी नहीं कि शुरु हो जाते हैं फ्लर्टिंग करना। चाहे पुरुषा शादी-शुदा हो या फिर सिंगल, अगर उसने कोई सुंदर सी कन्या बगल से जाते देखी तो वह उसे घूरे बिना नहीं रह सकता।

2. पबलिक में पेशाब करना- पुरुषों को जहां भी जगह दिखाई देती है, वहीं पर खड़े हो जाते हैं। इन्हें इस बात के लिये कोई रोकता भी नहीं और यह इस बात की परवाह भी नहीं करते । यह गंदी और चीप आदत उनकी लाइफस्टाइल का एक हिस्सा बन चुकी है जो अब कभी नहीं जाएगी।
3. ब्रेस्ट की ओर घूरना- पुरुषों की यह आदत इतनी बुरी होती है कि कोई भी महिला इससे चिढ़ जाती है। यह बात बताना बहुत मुश्किल है कि पुरुष ऐसा आखिर करते क्यों हैं। आप खुद ही सोंचिये कि आप किसी काम से अपने सहकर्मी के पास केवल बात करने जाती हैं और वह पहले आपके ब्रेस्ट की ओर देखता है और फिर बाद में आपकी आंखों की ओर। यकीन मानिये दिनभर में आपके लिये इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता।
4. अपने गुप्तांग छूना- लड़के आखिर ऐसा काम क्यों करते हैं? अगर इसका जवाब यह है कि वे केवल अपनी अंडावियर को ठीक कर रहे थे, तो वे आखिर ऐसी अंडरवियर पहनते ही क्यों हैं, जो परेशानी पैदा करे? उन्हें समझना होगा कि लोंगो के सामने अपने गुप्तांग छूना बहुत ही गंदी आदत है और यह आदत महिलाओं के सामने बुरा प्रभाव छोड़ती है।
5. शेव ना करना- ऐसे भी कई पुरुष होते हैं जिन्हें रोजाना शेव करना पसंद नहीं होता। छोटी दाढ़ी कभी-कभार कुछ लोंगो पर अच्छी लगती है लेकिन वही दाढी़ जब बडी़ हो जाती है तो ऐसा लगता है कि उस आदमी का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। इसलिये जब भी आपको समय मिले तो शेव कर लीजिये क्योंकि इससे देखने वालों को परेशानी होने लगती है।
6. तेज आवाज में डकार लेना- हम जानते हैं कि पुरुष में महिलाओं की तरह अदाएं नहीं होतीं, लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि पबलिक में किस तरह से बरताव किया जाता है। भोजन करने के बाद आपके तेज़ आवाज़ में डकार लेने से वहां पर बैठे कई लोंगो का मन खराब हो जाता है।
7. गालियां बकना- दूसरों के सामने बात-बात पर गाली बकना मानों लड़कों का जन्म सिद्ध अधिकार हो। अगर आप लड़कों के ग्रुप में गलती से भी खड़ी हो जाएंगी तो यकीन मानिये कि आप वहां पर दो मिनट से ज्यादा देर तक नहीं रह सकती। लड़कों को इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि वह किस के सामने खड़े हैं और वह उनसे उम्र में कितना बड़ा है। दोस्तों के सामने गाली बकना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन महिलाओं, बच्चों और बजुर्गो के सामने बात करने समय थोड़ा ध्यान देना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
