Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आप किसे कहेंगे अपना सच्चा दोस्त?

न करेंगे किसी से वादा!
पर क्या करे दोस्त मिला इतना प्यारा की करना पड़ा दोस्ती का वादा!
जी हां, दोस्तों लाइफ जीने का मजा तभी है जब आपके पास कोई खास दोस्त हो। क्योंकि जिसका एक भी पक्का दोस्त ना हो वह अपनी ज़िंदगी का एक अमूल्य हिस्सा गवाँ रहा है। बिना पक्के दोस्त की यह ज़िंदगी मानो बिल्कुल बेस्वाद और अधूरी सी लगती है।
दोस्तों, आपने कई लोगो को ये कहते हुए सुना होगा कि, 'मेरा एक भी अच्छा दोस्त नहीं है या फिर मेरे इतने अच्छे दोस्त हैं कि तुम उनका नाम सुनते सुनते थक जाओगे, आदि।' तो दोस्तों अगर आप इस सेकेन्ड कैटेगिरी में आते हैं, तो आप खुद को भाग्यशाली कह सकते हैं। आप में जरुर कोई खास बात होगी कि आपके इतने सारे दोस्त हैं, लेकिन इतने सारे दोस्तों का होना यह बिल्कुल भी साबित नहीं करता कि यह सब आपके पक्के दोस्त हों। आप अपना पक्का दोस्त किसे मानते हैं? या फिर आपके अनुसार पक्के दोस्त की परिभाषा क्या है?
कई लोगों के ढेर सारे दोस्त होते हैं लेकिन जब उन्हें अपने किसी एक दोस्त को पक्के दोस्त का दर्जा देने के लिए कहा जाता है, तो वह ऐसा नहीं कर पाते हैं। आखिर में घूम-फिरकर और थक-हारकर उन लोगों के सामने एक ही सवाल खड़ा होता है कि आखिर पक्का दोस्त कहें तो किसको कहें?
क्या आप उस व्यक्ति को तो अपना पक्का दोस्त नहीं मानते हैं जो हमेशा फेविकॉल की तरह आपके पीछे चिपका रहता है? जो अपना फालतू समय आपके पीछे खर्च करता रहता हो और आपसे भी यही करने को कहता हो। या फिर आप उस शख्स को तो अपना पक्का दोस्त नहीं कहते ना जो पूरे सप्ताह के दौरान आपसे मिलने से कतराता रहता है।
या फिर कहीं आप उसे तो अपना पक्का दोस्त नहीं मानते, जिनका चेहरा आपको रोज ऑफिस या कॉलेज में देखना पड़ता है? वह हर दिन आपके सामने रहता है और आपको अच्छे-बुरे की नसीहत देता रहता है। आपके साथ पार्टियों में घूमता है, हर दिन आपको नियमित फोन करता रहता है और घंटो बतियाता है?
यह सब बातें सुनकर आप जरूर यह सोचने पर मजबूर हो गए होंगे कि, आपके सभी दोस्तों में से आप अपना पक्का दोस्त कहें तो भला किसे कहें? चलिये अब हम आपको ज्यादा सोचने पर मजबूर नहीं करेंगे। हम एक ही वाक्य में यह बता देते हैं कि पक्का दोस्त किसे कहें?
'वह शख्स जो आपके जीवन के हर सुख-दुख भरे रास्तों में साथ चले तथा अपने कदमों के निशान आपके ह्रदय में दूर-दूर तक छोड़ जाए' वही है आपका सच्चा दोस्त।



Click it and Unblock the Notifications
