Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नए साल के टॉप 10 संकल्प

नया साल आने वाला है तो जाहिर सी बात है कि आपने अपने लिये कुछ महत्वपूर्ण संकल्प भी तैयार कर लिये होगे। कुछ ऐसे संकल्प जो जोश में ना आकर होश में बनाए गए हों। कुछ लोग अपनी गंदी आदत को छोड़ने का सकल्प बनाते हैं तो कुछ अपनी जिन्दगी को नए सिरे से आगे बढाने का संकल्प लेते हैं।
हमारा संकल्प ऐसे होना चाहिये जो 4-5 दिन पालन करने के बाद टूटे नहीं, इसलिये आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से संकल्प बताएंगे जिनका आप आराम से पालन कर सकते हैं। यह कुछ ऐसे संकल्प हैं जिनका पालन करने से आप अपनी जिन्दगी को स्वस्थ्य बना सकते हैं। इससे ना केवल आपकी जिन्दगी स्वस्थ्य बनेगी बल्कि उसमें उत्साह भी आएगा। तो आइये देखने हैं कौन से हैं ये 10 महत्वपूर्ण नए साल के संकल्प।

परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताए
इस साल अपने दोस्तों और परिवार के लोगो से मिलने का प्लान बना कर उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताइये। हमेशा काम ही जीवन का हिस्सा बन कर नहीं रहना चाहिये, बल्कि फेमिली और फ्रेंड्स का भी महत्व समझना चाहिये।

अच्छी सेहत बनाइये
अच्छी सेहत ही जीवन की कुंजी है, इस बात को काम के चक्कर में कभी नही भूलना चाहिये। यदि आप मोटे हैं या फिर आप किसी बीमारी जैसे, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अर्थराइटिस या डिप्रेशन के शिकार बन चुके हैं तो व्यायाम करना ना भूले।

धूम्रपान छोड़िये
यदि आप रोज-रोज स्मोकिंग छोड़ने का प्लान बना रहे हैं और कामयाब नहीं हो पा रहे हैं तो इस आने वाले साल इसे छोड़ दें। इस बार फेल होने की बिल्कुल भी सोचे क्योंकि इससे अच्छा मौका आपको फिर कभी नहीं मिलेगा।

जिन्दगी को पूरी तरह से जीये
आपकी और हमारी जिंदगी हैक्टिक बन जाने की वजह से इसमें कोई शक नहीं है कि इस बार का संकल्प जिन्दगी को पूरी तरह से जी लिया जाए। जिन्दगी को अच्छी प्रकार से जीने के लिये आप कोई नया काम कीजिये जैसे, बरसों से आपके दिल में जो तमन्ना थी उसे पूरा करें।

शराब छोड़िये
शराब ना केवल पीने वाले के लिये ही खराब होती है बल्कि उसके परिवार का भविष्य भी बिगाड़ कर रख देती है। इस आने वाले नये साल पर शराब को छोड़ने का प्रण लीजिये, हांलाकि यह कार्य थोड़ा मुश्किल है पर आप खुद पर भरोसा रखें।

पैसे बचाइये
एक अच्छा जीवन जीने के लिये आपको पैसों की बहुत जरुरत पडे़गी। पिछले साल आपने जितना कुछ बेवजह खर्च किया है उससे सबक लेते हुए इस साल को बेहतर बनाइये। यदि आप पैसे बचाने की आदत डाल लेंगे तो वह आपके ही काम आएगा।

कुछ नया सीखिये
इस साल कुछ ऐसा सीखिये जो कि आप बहुत दिनों से सीखने की सोच रहे थे पर अधिक काम की वजह से आप उसमें सफल नहीं हुए। नई भाषा, गिटार, कुकिंग या फिर तैराकी जैसी कितनी ही चीज आप सीख सकते हैं।

तनाव को कहे बाय-बाय
थोडा़ बहुत तनाव लेना ठीक है पर ज्यादा तनाव लेने से अनिंद्रा, तनाव, मोटापा, दिल का रोग आदि जैसी बीमारी होने लगती है। इसलिये आने वाले साल पर हमेशा खुश रहने का प्लान करें। अच्छा खाना खाये, पूरी नींद ले, व्यायाम करें, घूमिये और ज्यादा देर तक काम ना करें।

खूब ज्यादा सोइये
काम के चक्कर में कई लोगों की नींद पूरी नहीं होती जिससे उन्हें कई बीमारियां हो जाती हैं। यदि आपको अपने स्वास्थ्य की जरा सी भी चिंता है तो अपनी नींद पूरी तरह से लें। ऐसा करने से आपका काम में मन लगेगा, मोटापा तथा डायबिटीज नहीं होगी।

गरीब की मदद कीजिये
अपने लिये तो हर कोई करता है पर जो इंसान दूसरो की मदद करे वही एक सच्चा इंसान कहलाता है। यदि आपके पडो़स में जरुरत मंद गरीब परिवार रहता हो तो उसे बच्चे की पढाई का खर्चा उठाए या फिर पढने के लिये अपनी पुरानी किताबे उपहार में दें। जो लोग पैसों से धनी नहीं होते वह नेत्र दान कर के अपनी ओर से मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
