Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
टॉप 20 रजनीकांत जोक्स
सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म जगत में ही नहीं, जोक्स की दुनिया में भी छा गए हैं। आज दुनियाभर में रजनीकांत का स्टेटस भगवान के रूप में बन गया है इसलिये तमिल में लोग इनकी पूजा तक करते हैं। आइये पढ़ते हैं, रजनीकांत से जुड़े कुछ मजेदार और गुदगुदाने वाले जोक्स। प्लीज़ रजनीकांत जी बुरा मत मानियेगा...
Joke 1: यदि आप गूगल पर रजनीकांत को गलत स्पेलिंग से सर्च करेंगे, तो उस पर यह नहीं आएगा कि 'डिड यू मीन रजनीकांत?' सीधा सा बस यही जवाब आएगा, 'भागो, आपके पास अब भी मौका है'।

Joke 2: रजनीकांत जिन दिनों तीसरी कक्षा में पढ़ते थे, उनकी रफ नोट्स वाली कॉपी किसी ने चुरा ली थी. आज उसी कॉपी को हम विकीपीडिया के नाम से जानते हैं.
Joke 3: एक बार रजनीकांत ने एक छोटे से, कमज़ोर, कुपोषित बच्चे को ब्लड डोनेट किया...आज उस बच्चे को सब खली के नाम से जानते हैं
Joke 4: फेसबुक ने रजनीकांत को अपनी फ्रेंड लिस्ट में जोडा़ है।
Joke 5: पॉल द आक्टोपस ने फीफा वर्ल्ड कप में बिलकुल सटीक भविष्यवाणियां की थीं. उससे किसी ने पूछा कि रजनीकांत कब मरेगा? उसी दिन पॉल बाबा की मौत हो गई।
Joke 6: मंगल ग्रह पर जिन्दगी नहीं है क्योंकि रजनीकांत वहां पर पहले से ही मौजूद हैं।
Joke 7: रजनीकांत ने एक बार मैकडोनाल्ड्स में इडली का ऑर्डर दिया और आप यकीन नहीं करेंगे, उन्हें मिल भी गया।
Joke 8: एक बार भगवान और रजनीकांत में लड़ाई हुई। नतीजा?? आज भगवान ऊपर हैं.. !!
Joke 9: एक बार रजनीकांत ने एक कुकिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया.. उन्हें तो जीतना ही था..सोचिए उन्होंने फाइनल में कौन सा व्यंजन बनाया सोचिए...लाल मिर्च की मीठी खीर
Joke 10: असलियत में रजनीकांत को फिल्म, मिशन इम्पॉसिबल के हीरो का किरादार निभाने के लिये साइन किया गया था, लेकिन उन्होंने यह कह कर मना कर दिया कि इस फिल्म का टाइटल उनके लिये बहुत अपमान जनक है।
Joke 11: रजनीकांत को बचपन में चिकेन पॉक्स नाम की बीमारी ने अपनी चपेट में लिया था. आज ये बीमारी दुनिया से गायब हो चुकी है।
Joke 12: एक बार रजनीकांत हेलीकॉप्टर द्वारा स्विट्जरलैण्ड से होकर गुजर रहे थे लेकिन उनका पर्स गिर गया
फिर क्या हुआ- वह स्थान आज स्विस बैंक के नाम से जाना जाता है।
Joke 13: एक बार रजनीकांत ने एक चेक पास किया, फिर क्या हुआ-चेक नहीं बल्कि बैंक ही बाउंस हो गया।
Joke 14: अगर आप कहते हैं, 'इस दुनिया में कोई परफेक्ट नहीं होता', तो रजनीकांत इसे अपनी तौहीन मानते हैं।
Joke 15: रजनीकांत पूरी दुनिया में एक ऐसे आदमी हैं, जिनको पता है कि महिलाएं सच-मुच में क्या चाहती हैं।
Joke 16: जब रजनीकांत मोनोपोली खेलने लगते हैं, तब विश्व आर्थिक प्रभावित हो जाता है।
Joke 17: प्रकाश की गति से रजनीकांत नहीं चलते, बल्कि रजनीकांत की गति से प्रकाश अपनी दूरी तय करता है।
Joke 18: रजनीकांत जब प्याज काटते हैं, तो प्याज खुद रोने लगता है।
Joke 19: एक किसान ने अपने मक्के के खेत में कौवे उड़ने के लिए रजनीकांत की तस्वीर चिपका दी। नतीजा यह हुआ कि कौवे अगले ही दिन मक्की के वे दाने भी वापस ले आए, जो वे पिछले साल लेकर गए थे।
Joke 20: स्पाइडर मैन कभी भी भारत नहीं आ सकता, क्यों? क्योंकि रजनीकांत उसे बेगॉन के इस्तेमाल से मार डालेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
