Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
बॉलीवुड़ की हस्तियों के पसंदीदा व्यंजन
एक व्यक्ति की पहचान उसकी संगत और उसके खान-पान से की जा सकती है। जैसे हमारे पसंदीदा सेलिब्रिटीज़ सामान्य से लेकर अनोखे और पेचीदा श्रेणी के हैं, उसी तरह से उनके व्यंजनों की भी पसंद है। जिस तरह से हमें तरह-तरह के खाने का शौक होता है ठीक उसी तरह से हमारे फिल्मी सितारों को भी चटपटे खाने का बहुत शौक होता है। अगर उनकी डाइट और फिटनेस की बात छोड़ दें, तो ये लोग जो मन करता है वही खाते हैं। क्या आप जानते हैं कि शानदार फिगर की मालकिन सोनम कपूर को घर का खाना कम और बाहर का स्ट्रीट फूड ज्यादा अच्छा लगता है। पानी पूरी, वडा़ पाव और तरह-तरह के स्पाइसी फूड सोनम के फेवरेट हैं।
अच्छे दिखने के दबाव के चलते, हस्तियों को अपने कई सारे पसंदीदा वसायुक्त व्यंजन छोड़ने पड़ते हैं। पर कैटरीना कैफ बिना किसी हिचकिचाहट के ड़ेजर्टस के लिए अपनी बढ़ती लालसा को स्वीकारती हैं। इनके पसंदीदा ड़ेजर्टस आइस क्रीम और सिनामन रोलस हैं। इसी तरह से ऐसे और भी कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं, जिनके खाने के बारे में हम आज राज़ खोलेगे। तो ज़रा ध्यान दीजियेगा-

सलमान खान – बिरयानी
बेहतरीन मसालों के साथ बनाया जाने वाला यह उत्तर भारतीय व्यंजन, भारत के स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है। तथा सल्लू भाई का बिरयानी के साथ एक प्यार भरा रिश्ता है। पर किसी भी बिरयानी से नहीं, बल्कि घर में माँ सलमा के हाथ की बनी बिरयानी के साथ है। इसके अतिरिक्त, उन्हें कबाब और मोड़क भी बहुत पसंद हैं।

सोनम कपूर – पाव भाजी
हम सब जानते हैं कि सोनम कपूर को चॉकलेट कितनी पसंद है, लेकिन उन्होंने खुद कबूला है कि पाव भाजी उनका पसंदीदा व्यंजन है। हालांकि वह पंजाबी है, पर उन्हें शोरशी लिश और चोलर दाल जैसे भी बहुत पसंद हैं।

बिपाशा बसु - बंगाली भोजन
बिपाशा बसु एक ऐसी अभिनेत्री है, जिन्हें अपना परंपरागत भोजन बहुत पसंद है। भारत के धान प्रधान प्रदेश से संबंध रखती बिपाशा बसु, और परंपरागत बंगाली भोजन खा कर पली-बड़ी इस अभिनेत्री को ये व्यंजन बहुत पसंद है और चावल इनका पसंदीदा भोजन है।

कैटरीना कैफ - आइस क्रीम
अच्छे दिखने के दबाव के चलते, हस्तियों को अपने कई सारे पसंदीदा वसायुक्त व्यंजन छोड़ने पड़ते हैं। पर कैटरीना कैफ बिना किसी हिचकिचाहट के ड़ेजर्टस के लिए अपनी बढ़ती लालसा को स्वीकारती हैं। इनके पसंदीदा ड़ेजर्टस आइस क्रीम और सिनामन रोलस हैं।

रितिक रोशन - समोसा
गरमा गरम समोसा भारतीयों का पसंदीदा अल्पाहार है - और संयोग से, यह "क्रिश" स्टार रितिक रोशन का भी पसंदीदा व्यंजन है। वह एक ही बारी में दर्जनों के हिसाब से समोसे खा सकते हैं।

प्रियंका चोपड़ा - मक्की की रोटी और सरसों का साग
आप सोचते होंगे कि तंग कपड़ों में फिट होने के लिए और अपनी पेंसिल फिगर को बनाए रखने के लिए प्रियंका चोपड़ा गौरैया जितना खाती होगी। लेकिन अन्य हस्तियों कि तरह वह भी खाने की शौकीन है और मक्की की रोटी और सरसों का साग जैसा पारंपरिक पंजाबी खाना उनका पसंदीदा पकवान है। पर जब बात अंतर्राष्ट्रीय केकड़े के पकवानों की हो तो ऑ'लसेग्न उनका पसंदीदा फूड़ है।

शाहिद कपूर - चीनी व्यंजन
शाहिद कपूर को भोजन करना तो अच्छा लगता ही है साथ ही वे बहुत अच्छे कुक है। पर बुरी खबर यह है कि वे शाकाहारी है, और उनका मन चीनी व्यंजनों के साथ-साथ इतालवी व्यंजनों के लिए भी ललचाता है। लेकिन बरसात के मौसम में यह अभिनेता समोसे या भजीये की एक प्लेट के साथ गर्म-गर्म चाय पीना भी पसंद करता है।

दीपिका पादुकोण - इड़ली
दक्षिण भारत में पली बड़ी, इस "कॉकटेल" स्टार को इड़ली और सीफ़ूड़ बहुत पसंद है। इस अभिनेत्री की व्यंजनों में रुची असंकीर्ण है - देसी सेव पुरी से लेकर भूमध्य व्यंजनों तक, इन्हें सब अच्छा लगता है।

अनुष्का शर्मा - चिकन बटर मसाला
लकड़ी की तरह पतली, इस अभिनेत्री को देखकर शायद ही कोई यह कह सकेगा कि वह सबका मन पसंद बटर चिकन की शौकीने है। इन्हें मांसाहारी व्यंजन बहुत पसंद हैं - और खासकर वो, जो उनकी माँ बनाती है।

करीना कपूर - इतालवी व्यंजन
जब करीना कपूर ने ‘टशन' फिल्म में ज़ीरो साइज फिगर के लिए अपना वजन घटाया, तो वो कई आलोचकों का केंद्र बन गई। लेकिन उनकी फिगर उनके इतालवी व्यंजनों की लालसा को झुठलाती है - खासकर पास्ता और पिज्जा। आमतौर पर सलाद और जूस पीने वाली यह अभिनेत्री, कभी-कभी घर में बना पास्ता और गौरगोनजोला पनीर को बहुत पसंद करती है।

शाहरुख खान - ग्रील्ड़ चिकन
किंग खान जिनके पीछे पूरी दुनिया दिवानी है, उन्हें कोई अंतर्राष्ट्रीय व्यंजन नहीं, बल्कि इस अभिनेता को लोकप्रिय ग्रील्ड़ चिकन बहुत पसंद है। हर रोज, शाहरुख खान इस करारे और स्वादिष्ट व्यंजन को अपने दोपहर के आहार में खाना पसंद करते हैं।

अक्षय कुमार - थाई ग्रीन करी
ऐसा अभिनेता जिस ने थाईलैंड़ में शेफ के तौर पर काम किया हो, उनके पसंदीदा व्यंजन को पहचानना को मुश्किल काम नहीं होगा। तीखा, मसालेदार और स्वादिष्ट व्यंजन खाने वाले खिलाड़ी, सही तरीके से बनाया गया थाई ग्रीन करी बहुत पसंद करते हैं।

आमिर खान - मुगह्लई व्यंजन
सदियों पहले मुगल साम्राज्य के शाही रसोइयों द्वारा विकसित और समायोजित किए गए मुगह्लई व्यंजन, आज भी कई खाने के शौकीनों के दिलों में बसते हैं। तथा आमिर खान उन में से एक हैं। इस अभिनेता को बिरयानी बादशाही से लेकर शाही रोगन जोश जैसे सारे व्यंजन पसंद हैं।

अमिताभ बच्चन - भिन्ड़ी की सब्जी
बिग बी जो पूरी तरह से इलाहाबादी है, उन्हें अन्य व्यंजनों के मुकाबले भिन्ड़ी की सब्जी और मूंग की दाल बहुत पसंद है। वास्तव में, ये वो व्यंजन हैं जो अमिताभ की शूटिंग के दौरान उनके वरिष्ठ कलाकारों को पसंद थे।

रणबीर कपूर - जंगली मटन करी
पुराने जमाने में जब राजा जंगल में शिकार खेलाने जाते और अपने शिकार को पाने के बाद, दावत में अपनी पसंदीदा जंगली मटन करी नामक लाल मांस को तैयार करते। रणबीर कपूर को भी यह पकवान बहुत पसंद है - विशेष रुप से तब, जब उसकी दादी ने बनाया हो।

अरबाज खान - मटन पाया
अरबाज खान को लोकप्रिय दक्षिण भारतीय तरीके से बनाया जाने वाला लाल मांस अर्थात मटन पाया बहुत पसंद है। वास्तव में, वे हर आहार के समय इसे खाना पसंद करते हैं। अब, इसे कहते है खाने के शौकिन!

माधुरी दीक्षित - क्रीमयुक्त मछली
मराठी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को मछली कितनी पसंद है यह राज किसी से छिपा नहीं। असल में, इस अभिनेत्री के पास अपनी पसंदीदा मछली "क्रीमयुक्त मछली" को बनाने की एक खास विधि है। बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट, इस रेसिपी को ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।

अभिषेक बच्चन - राजमा चावल
राजमा चावल, अभिषेक बच्चन का पसंदीदा भोजन है। गर्म-गर्म चावलों के साथ खाई जाने वाली मसालेदार राजमा करी, उत्तर भारत का एक आम पकवान है - जो घर की रसोई से लेकर फैंसी रेस्तरां में तक मशहूर है।

सनी देओल - मेथी का पराठा
आप सोचते होंगे कि ऐसे हृष्ट पुष्ट पंजाबी अभिनेता को चिकन या अन्य डेयरी के उत्पादन बहुत पसंद होंगे। पर असल में, इस अभिनेता को अपने जीवन में सरल चीजें पसंद हैं। मेथी का पराठा और लौकी की सब्जी इनके पसंदीदा पकवान हैं।

संजय दत्त - चिकन टिक्का
संजय दत्त को चिकन टिक्का बहुत पसंद है। हालांकि, हमे शक है कि क्या जेल की कोठरी में संजय दत्त को अपना पसंदीदा पकवान मिलेगा। क्योंकि न्यायालय ने इनके घर से बने खाने को भेजने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।



Click it and Unblock the Notifications
