Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
दीवाली पर अपनों को दीजिये ये उपहार
दीवाली आने में केवल कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में हर कोई अपने मित्र, परिवार और अपने बच्चों या फिर अपनी पत्नी को कोई ना कोई उपहार भेंट करने की सोचता ही है। दीवाली को ध्यान में रख कर आज कल बाजार में भी सस्ते-महंगे उपहारों की लड़ी लगने लगी है। जहां देखों वहीं पर आपको मिठाइयों, सूखे मेवे, सोने-चांदी, कपडे़, बर्तन और शो पीस पर फेस्टिव सेल लगी नज़र आती है। आपका बजट चाहें महंगा और या फिर सस्ता, आपको तरह-तरह की चीज़े आपके अपने बजट में ही मिल जाएगी।
दीवाली पर अगर अपनों को उपहार देना हो , तो कुछ ऐसा दें जिसे देखते ही उनके चेहरे पर अपने आप मुस्कान बिखर जाए। लेकिन अगर आपको समझ मे नहीं आ रहा है कि हर उम्र के हिसाब से या फिर बच्चों तथा बड़ों को कौन सा उपहार दिया जाए तो आप इसकी बिल्कुल भी चिंता ना करें। आज बोल्डस्काई आपको बताएगा कि आपको दीवाली पर कौन से उपहार देने हैं। तो आइये जानते हैं क्या हैं वो उपहार-

1. मिठाई:
दीवाली के त्योहार में मिठाई का महत्व बहुत बढ़ जाता है। आज कल बाजार में अलग अलग गिफ्ट पैक में मिठाइयां मिलनी शुरु हो चुकी हैं। इसके अलावा अगर आप बच्चों को ध्यान में रख कर गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप दीवाली स्पेशल चॉक्लेट गिफ्ट कर सकते हैं।

2. पटाखे:
दिवाली में पटाखे ना हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता, तो इस दीवाली बच्चों के लिये आप ढेर सारे ईको-फ्रेंडली पटाखे खरीद कर उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं।

3. चांदी या सोने के सिक्के:
माना जाता है कि इस खास दिन पर चांदी या सोने के सिक्कों की खरीदारी आपको और भी धनी बनाती है। ऐसे में आप अपने करीबी रिश्तेदारों के लिये यह ऑपशन रख सकते हैं।

4. मेवे:
दीवाली में अगर आप मेवे गिफ्ट देते हैं तो, आप सबकी सेहत का भी ख्याल रखते हैं, ऐसा हमारा मानना है। आप अपने मन पसंद मेवों का चुनाव कर के उन्हें अलग से आर्डर कर के गिफ्ट पैक करवा सकते हैं।

5. कपडे़:
यह एक सिंपल गिफ्ट होता है जो कि हर किसी को पसंद आता ही आता है। हर किसी की उम्र देख कर आप उन्हें कपडे़ भेंट कर सकते हैं।

6. ज्वैलरी:
अगर आपको अपनी पार्टनर को गिफ्ट देना है, तो आप इस गिफ्ट को ट्राई कर सकते हैं। अपने बजट के हिसाब से उनके लिये ज्वैलरी खरीदें। इससे वे आपसे और भी ज्यादा खुश हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
