Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
सेहत से भरे सूखे मेवे
सूखे मेवे बहुत शक्तिवर्द्धक होते हैं। प्रोटीन से भरपूर सूखे मेवों में फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स एवं एन्टी ऑक्सीडेण्ट्स जैसे विटामिन ई एवं सेलेनियम की बहुलता होती है। बादाम, किशमिश, काजू, मूंगफली, अखरोठ आदि मेवे नॉन वेज फूड का एक अच्छा विकल्प भी माने जाते हैं।
साथ ही 1 कप बादाम में 32 ग्राम प्रोटीन, मूंगफली में 36 ग्राम प्रोटीन और काजू में 20 ग्राम प्रोटीन मिलता है। वैज्ञानिकों के अनुसार प्रतिदिन एक तिहाई कप विभिन्न प्रकार के मेवे लेने चाहिए। मेवों को तलने या भूनने से उनके गुण नष्ट हो जाते हैं इसलिए इनका इस्तेमाल बिना तले करें। आइये और जातने हैं इन स्वादिष्ट मेवों के बारे में-

बादाम
यह ना केवल प्रोटीन और फाइबर में ही संपूर्ण होते हैं बल्कि इनमें खूब सारा कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई भी होता है। इसे खाने से दांत और हड्डियों में ताकत आती है और फाइबर होने की वजह से ये हार्ट के लिये भी अच्छा माना जाता है।

काजू
काजू से शरीर में ताकत आती है और यह दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीजरिया स्ट्रैहप्टोंककस म्यूनटैन्सट का भी मुकाबला करता है। आधे मुट्ठी काजू में 374 कैलोरीज़, 31 ग्राम वसा, 10 ग्राम प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन के और विटामिन 6 होती है। कैल्शिसयम, आयरन, फोलेट, और जि़क बहुत अधिक मात्रा में होती है, और 16 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।

पिस्ता
मिठाई और स्नैक्स में पड़ने वाला पिस्ता स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छा होता है। पिस्ता में मैग्नीशियम, कॉपर, रेशा, फास्फोरस और विटामिन बी होता है। इसको खाने से कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक से बचा जा सकता है।

अखरोट
अखरोट में फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम और एंटी आक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में होते हैं। यह बालों और त्वचा को स्वस्थ रखता है। इसको खाने से मधुमेह, मोटापा, कैंसर और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। अगर आपको अनिद्रां की समस्या है तो इसका सेवन जरुर करें।

पीकन
अखरोट के परिवार का यह मेवा जिंक, विटामिन ई, विटामिन ए, फोलेट और फॉस्फोरस से भरा हुआ होता है। यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम कर के दिल की बीमारी होने से बचाता है। जिंक इंफेक्शन और विटामिन ई कैंसर होने से बचाता है। साथ ही इसको खाने से रंगत भी गोरी हो जाती है।

खुबानी
सूखी खुबानी का सेवन प्यास और कफ में फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, बी कॉम्लेक्स और सी की प्रचुरता होती है, जो आंखों और प्रजनन क्षमता के लिए फायदेमंद होता है।

किशमिश
इसको खाने से खून बनता है, वायु दोष, पित्त और कफ दूर होता है तथा हृदय के लिये किशमिश बडी़ ही हितकारी होती है। खून की कमी को भी किशमिश दूर करती है क्योंकि इसमें बहुत सा आयरन होता है। इससे यौन दुर्बलता भी दूर होती है।

छुहारा
सुबह-शाम तीन छुहारे खाकर बाद में गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होती है। अगर शरीर में खून की कमी है या फिर पेट में एसिडिटी बनती है तो खजूर खाइये। यह आयरन, कैल्शिम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, तांबा आदि जैसे पोषक तत्वों से भरा हुआ है।

अंजीर
इसमें कैल्सियम तथा विटामिन 'ए' और 'बी' काफी मात्रा में पाए जाते हैं। अंजीर के सेवन से कब्ज, एनीमिया, अस्थमा, जुखाम, कमर दर्द, सिरदर्द, बावासीर आदि रोग दूर होती हैं और शरीर में ताकत आती है। अंजीर में कैल्शियम बहुत होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है।

मूंगफली
क्या आप जानते हैं कि 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है। मूँगफली में प्रोटीन की मात्रा 25 प्रतिशत से भी अधिक होती है। साथ ही मूंगफली पाचन शक्ति बढ़ाने में भी कारगर है।
बादाम- यह ना केवल प्रोटीन और फाइबर में ही संपूर्ण होते हैं बल्कि इनमें खूब सारा कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई भी होता है। इसे खाने से दांत और हड्डियों में ताकत आती है और फाइबर होने की वजह से ये हार्ट के लिये भी अच्छा माना जाता है।
काजू- काजू से शरीर में ताकत आती है और यह दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीजरिया स्ट्रैहप्टोंककस म्यूनटैन्सट का भी मुकाबला करता है। आधे मुट्ठी काजू में 374 कैलोरीज़, 31 ग्राम वसा, 10 ग्राम प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन के और विटामिन 6 होती है। कैल्शिसयम, आयरन, फोलेट, और जि़क बहुत अधिक मात्रा में होती है, और 16 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।
पिस्ता- मिठाई और स्नैक्स में पड़ने वाला पिस्ता स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छा होता है। पिस्ता में मैग्नीशियम, कॉपर, रेशा, फास्फोरस और विटामिन बी होता है। इसको खाने से कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक से बचा जा सकता है।
अखरोट- अखरोट में फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम और एंटी आक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में होते हैं। यह बालों और त्वचा को स्वस्थ रखता है। इसको खाने से मधुमेह, मोटापा, कैंसर और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। अगर आपको अनिद्रां की समस्या है तो इसका सेवन जरुर करें।
पीकन- अखरोट के परिवार का यह मेवा जिंक, विटामिन ई, विटामिन ए, फोलेट और फॉस्फोरस से भरा हुआ होता है। यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम कर के दिल की बीमारी होने से बचाता है। जिंक इंफेक्शन और विटामिन ई कैंसर होने से बचाता है। साथ ही इसको खाने से रंगत भी गोरी हो जाती है।
खुबानी- सूखी खुबानी का सेवन प्यास और कफ में फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, बी कॉम्लेक्स और सी की प्रचुरता होती है, जो आंखों और प्रजनन क्षमता के लिए फायदेमंद होता है।
किशमिश- इसको खाने से खून बनता है, वायु दोष, पित्त और कफ दूर होता है तथा हृदय के लिये किशमिश बडी़ ही हितकारी होती है। खून की कमी को भी किशमिश दूर करती है क्योंकि इसमें बहुत सा आयरन होता है। इससे यौन दुर्बलता भी दूर होती है।
छुहारा- सुबह-शाम तीन छुहारे खाकर बाद में गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होती है। अगर शरीर में खून की कमी है या फिर पेट में एसिडिटी बनती है तो खजूर खाइये। यह आयरन, कैल्शिम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, तांबा आदि जैसे पोषक तत्वों से भरा हुआ है।
अंजीर- इसमें कैल्सियम तथा विटामिन 'ए' और 'बी' काफी मात्रा में पाए जाते हैं। अंजीर के सेवन से कब्ज, एनीमिया, अस्थमा, जुखाम, कमर दर्द, सिरदर्द, बावासीर आदि रोग दूर होती हैं और शरीर में ताकत आती है। अंजीर में कैल्शियम बहुत होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है।
मूंगफली- क्या आप जानते हैं कि 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है। मूँगफली में प्रोटीन की मात्रा 25 प्रतिशत से भी अधिक होती है। साथ ही मूंगफली पाचन शक्ति बढ़ाने में भी कारगर है।



Click it and Unblock the Notifications
