Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पिज्जा पसंद करने वाले जरुर खाएं ये अद्भुत पिज्जा
दुनियाभर में पिज्जा खाने वालों का कोई तोड़ नहीं है। आज कल के मार्डन प्रकार के पिज्जा को ओवन में बनाया जाता है। पुराने जमाने में पिज्जा बनाने के लिये ब्रेड की स्लाइस पर तेल, हर्ब और चीज़ आदि डाली जाती थी। बताया जाता है कि मार्डन पिज्जा का इजात इटली में हुआ था। 19वीं सदी में जब इतालवी आप्रवासी अमेरिका में आए थे, तब वहां पर पिज्जा इतना ज्यादा प्रसिद्ध हो गया कि वहां के बच्चों का यह ब्रेकफास्ट बन गया।
अमेरिकी डेरी एसोसिएशन द्वारा करवाए गए एक सर्वे के अनुसार, पिज़्ज़ा अमेरिका का चौथा पसंद किया जाने वाला खाद्य पदार्थ है। चीज़, आइसक्रीम और चॉकलेट पहले तीन बेहद पसंद किये जाने वाले खाद्य पदार्थ है। दुनिया का पहला पिज़्ज़ेरिया (जहाँ पिज़्ज़ा बनते है), पोर्ट एल्बा,1830 में खुला था। उस वक्त पिज़्ज़ा जिस ओवन में पकाये जाते थे उसके किनारों में स्थानीय ज्वालामुखी से लाया गया लावा भरा होता था। 1905 मे गेन्नैरो लोम्बार्डी नामक व्यक्ति ने अमेरिका का पहला पिज्जेरिया न्यूयॉर्क शहर मे खोला था।
पिज्जा कि सबसे अच्छी बात यह है कि इसे हर संस्कृतियों के लोगो ने अपनाया है। इसका स्वाद मन चाहा हो सकता है और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। पिज़्ज़ेरिया के अलावा भी देश-विदेश में ऐसे कई बडे़ रेस्ट्रॉन्ट हैं जो अद्भुत तरीके के पीज्जा का निर्माण कर के महंगे-महंगे दामों में बेचते हैं। इन अलग-अलग टॉपिंग्स के पिज्जा का रेट 60,000 से 7,50,000 रूपये तक का होता है। तो अगर आप पिज्जा खाने के बडे़ शौकीन हैं, तो अपनी लाइफ में एक बार इन अद्भुत और महंगे पिज्जा का आनंद जरुर लीजियेगा।

स्टोरी डेली, लंडन
यह पिज्जा लंडन में काफी पॉपुलर है। एक बार इस रेस्ट्रॉन्ट ने मार्ग्रीटा पिज्जा बनाया था जिसमें चैरी टमैटो, बेसिल ऑयल, ताजी बेसिल पेस्तो और जूसी बफैलो मौजरिल्ला डाला था, जिसने इसे 144 प्रतियोगियों में से बेस्ट पिज्जा अवार्ड का खिलाब दिलवाया।

चॉकलेट एंड मार्शमेल्लो
यह अद्भुत पिज्जा मैक्स बर्नर रेस्ट्रॉन्ट, न्यू यॉक सिटी में मिलता है। पिज्जा की टॉपिंग मार्शमेल्लो और खूब सारे चॉकलेट से की जाती है।

डा मिशेल, इटली
इस रेस्ट्रॉन्ट में किसी के लिये पहले से रिजर्वेशन नहीं किया जाता। यहां पर केवल दो प्रकार के पिज्जे मिलते हैं, पिज्जा माग्रीटा और पिज्जा मारीनारा, जिसे खुद ही लाइन में लग कर खरीदना होता है। यहां पर इसी तरह का पिज्जा सन 1870 से मिल रहा है।

UNO’s डीप डिश
शिकागो, यूएसए में मिलने वाले इस पिज्जे पर आपकी मन पसंद चीजों से टॉपिंग की जाती है। यह पिज्जा और पाई का मेल होता है जो कि कहीं और नहीं मिलता।

इंडियन फेमिली साइज
24 घंटे पहले आर्डर दिये जाने पर अमेरिका के बिग मम्माज़ एंड पापाज़ पिजेरिया लगभग 54"X54" वर्ग का पिज्जा तैयार करते हैं। यह एक सबसे बड़ा कमर्शियल पिज्जा है, जिसे भारतीय संयुक्त परिवार के आधार पर बनाया गया है।

मेज, लंडन
यह गॉर्डन रैमसे रेस्तरां अपना सिगनेचर 250 $ पिज्जा बनाता है, जिसे आप अपने मन-पसंद स्वाद का बनवा सकते हैं। इसकी टॉपिंग में टफल पास्ता, बफैलो मोजरिल्ला, फॉन्टीना चीज, पैनसिट्टा आदि डाला जाता है।

नीनो बेलीसीमा, न्यू यॉर्क शहर
यह मैनहैटन रेस्ट्रॉन्ट 1,000 डॉलर का पिज्जा बेचता है। इसे खाने के लिये आपको 24 घंटे पहले आर्डर देना पडे़गा। इस 12 इंच के पिज्जे पर 6 तरह के टॉपिंग्स पडे़ होते हैं जैसे, 6 प्रकार के मछली के अंडे, 2 छींगा मछली की पूछें, क्रीमी फ्रेची, साल्मन रोल, शाइव और वसाबी पेस्टद्य

पिज्जा रोयल 007
इस पिज्जा का नाम जेम्स बॉड के नाम पर आधारित है, जिसका दाम 4,200 डॉलर है। इस पिज्जा पर 24 कैरेट सोने की परत पड़ी होती है।

प्रमियो के लिये पिज्जा
इस दिल के शेप वाले पिज्जा का दाम है 8,200 डॉलर। इस पिज्जा के साथ एक हीरे की अंगूठी और फाइन वान पेश की जाती है। तो वे कपल्स जिन्हें पिज्जा पसंद है वे इसका फायदा उठा सकते हैं।

लुइस XIII
यह स्पेशल पिज्जा इटली के रेस्ट्रॉन्ट में बिकता है जिसकी कीमत 12,000 डॉलर है। बोला जाता है कि इस पिज्जे के आटे को तैयार करने के लिये 24 घंटा लगता है। इसकी टॉपिंग पर बफैलो माजरिल्ला चीज, तीन तरह के मछली के अंडेर, झींग मछली और हाथों दृारा चुना हुआ ऑस्ट्रेलिया का समुंद्री नमक डाला जाता है। इस पिज्जा को आप ही के घर में तीन शेफ दृारा बनाया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
