Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पुरुषों द्वारा की जाने वाली फैशन संबंधित 10 गलतियां
पुरुषों द्वारा की जाने वाली फैशन संबंधित आम गलतियां उनके दिनचर्या में इस तरह घुल-मिल गई हैं कि उन्हें इन सामान्य या आम गलतियों के प्रभाव का एहसास भी नहीं होता।
स्वयं को इस श्रेणी में शामिल होने से बचाने के लिए, नीचे दिए गए सुझावों का पालन करें तथा स्वयं को इस शर्मिंदगी से बचाकर सबसे श्रेष्ठ दिखें।

1 गलत माप वाले कपड़े
मुझे लगता है कि ज्यादातर पुरुष अपने शरीर के माप से भी अधिक खुले कपड़े पहनते हैं। सही फिटिंग वाले कपड़े आपको एक अलग पहचान दे सकते हैं। बैगी पैंट, एक बड़ी कमीज़ के लटकते कंधे आपकी एक अच्छी तस्वीर नहीं दर्शाते। अगर आपको बाज़ार में उपलब्ध बने बनाए कपड़े ठीक नहीं आते तो आप अपना माप किसी दर्जी को देकर अपने लिए कपड़े सिलवा सकते हैं।

2 आपकी पतलून की बाटम की लंबाई
आपकी पतलून की बाटम की लंबाई ना ज्यादा लंबी ना ज्यादा छोटी होनी चाहिए। अपनी चाइनो, खाकी पतलून या ड़ेनिम को बेवजह ना मोड़े, इसके बाटम को तभी मोड़े जब इस बेरंगी पतलून को पहने बिना आप रह नहीं पाते। आपकी पतलून, खाकी पतलून या चाइनो की लंबाई आपके जूते की एड़ी जितनी होनी चाहिए और जीन की लंबाई उससे और थोड़ी लंबी होनी चाहिए। पतलून इतनी लंबी नहीं होनी चाहिए कि वह फर्श को चुमती फिरे।
आपकी पतलून या खाकी की लंबाई एक या आधी इंच कम होनी चाहिए, इतनी की आपकी पतलून का बाटम पूरे आपके पैरों तक पहुंचे। अगर आपकी पतलून का बाटम बड़ा है तो उसे किसी दर्जी से कटवाकर छोटा करा लें।

3 छोटी आस्तीन वाली कमीज़ के साथ टाई कभी ना पहने
यकीन मानिए, यह पहनावे में की गई सबसे बड़ी गलती होगी। इस सामाजिक छवि को बिलकुल भी पसंद नहीं किया जाता है। टाई को हमेशा पूरी आस्तीन वाली कमीज़ के साथ ही पहने, और आराम करते समय आप अपनी आस्तीन को मोड़ सकते हैं।

4 पतलून के साथ पहने जाने वाले बेमेल रंग के मोजे
पहनावे का नियम यह है कि आपको जूतों के रंग से मेल खाते मोजे पहनने के बजाय आपकी पतलून के रंग से मेल खाते रंग के मोजे पहनने चाहिए। यह नियम औपचारिक पोशाक पर पूरी तरह लागू होता है और ड़ेनिम या अनौपचारिक पोशाक के साथ सफेद मोजे पहनें।

5 सही एक्सेसरीज़ पहने
आपकी घड़ी का पट्टा तथा बेल्ट का रंग एक दूसरे से मेल खान चाहिए। नियम के अनुसार, आपके बेल्ट का रंग, आपकी घड़ी का पट्टा और आपके जूते एक दूसरे के साथ पूरी तरह से मेल खाने चाहिए। इन एक जैसे दिखने वाले रंगों के थोड़े से अंतर को स्वीकार किया जा सकता है लेकिन यह भी रंगों के बीच के अंतर की मात्रा पर निर्भर करता है। रंगों में बहुत ज्यादा अंतर स्वीकार नहीं किया जाता। यही नियम इन वस्तुओं की बनावट और चमक पर भी लागू होता है। अगर आपने स्पॉट्स जूते पहने हैं तो उसके साथ एक पतला बेल्ट पहनने के बजाय एक चौड़ा बेल्ट पहने।

6 सैंड़ल के साथ मोजे.....नहीं!
इस तरह का बेमेल पहनावा कभी ना पहने।

7 बप्पी दा की तरह आभूषणों से ना लदें
अगर आप एक रॉक स्टार नहीं हैं, तो एक साथ इतने सारे आभूषणों को कभी ना पहने। आदर्श रूप से पुरुषों के आभूषणों में घड़ी, शादी की अंगूठी और कफ की कड़ी शामिल हैं। आप चाहे तो एक ब्रेसलेट या गले में एक चेन पहन सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से इन्हें एक औपचारिक पहनावे के साथ ना पहने। साथ ही, एक साथ इन सारी चीजों को संभालना भी सीखें।

8 टाई की लंबाई
आपकी टाई आपके बेल्ट से थोड़ी सी ऊपर होनी चाहिए लेकिन ध्यान रहें कि आपकी टाई की नोक बिलकुल आपके बेल्ट के बकसुए के मध्य में हो। अपनी टाई की गांठ को ठीक से बांधना ना भूले, अगर आप अपनी टाई की गांठ को ठीक से ना बांध पाए तो इसका अर्थ यह हुआ कि आप से पहनावे के बुनियादी नियम में कहीं चूक हो गई है। टाई की चौड़ाई बदलते फैशन पर निर्भर करती है।

9 बटुए के कारण कमीज़ की या पतलून की जेब का फूलना
फैशन की इस गलती को लगभग हर पुरुष करता है। इस गलती से यह पता चलती है कि या तो आपकी पतलून बहुत तंग है और इसलिए उसमें बटुए के लिए कोई जगह नहीं है जिसके कारण आपकी जेब फूल गई है, या फिर आपका बटुआ बहुत बड़ा या बहुत चौड़ा है। यकीन मानिए, यह गलती आपको एक ऐसे पुरुष के रुप में दर्शाती है जिसे पहनावे की कोई समझ नहीं है। अपने बटुए में से कुछ अतिरिक्त चीजों को निकालें और उसे थोड़ा सा हल्का बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
