Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
क्या मुस्लिम महिलाएं मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ सकती हैं या नहीं? जानें क्या कहता है इस्लाम
Can Muslim Women Pray In Mosque: हर धर्म के अपने नियम और परंपरा होते हैं, ऐसे ही इस्लाम के भी अपने नियम और कानून हैं। इस्लाम में एक सवाल लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या मुस्लिम महिलाएं मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ सकती हैं या नहीं? कई लोग मानते हैं कि महिलाओं का मस्जिद में जाना मना है, जबकि कुछ लोग कहते हैं कि इस्लाम में इसकी पूरी अनुमति दी गई है।
ऐसे में सही जानकारी जानना बेहद आवश्यक है क्योंकि धर्म से जुड़े मुद्दे हमेशा तथ्य और प्रमाण के आधार पर ही समझे जाने चाहिए, न कि अफवाहों और मान्यताओं के आधार पर। आइए आप भी जान लें सच ताकि किसी तरह के अंधविश्वास और झूठ का शिकार न हों।

क्या महिलाएं मस्जिद में नमाज पढ़ सकती हैं?
इस्लामिक स्टुडियो नाम के एक पेज पर एक एक्सपर्ट से पूछा गया कि क्या महिलाएं मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ सकती हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि कुरान में कहीं भी नहीं लिखा है कि औरत मस्जिद में नहीं जा सकती हैं। हालांकि ये नियम हमारे इंडिया-पाकिस्तान में है। इसलिए अगर इस्लाम के बारे में जानना है तो किसी देश की बात न सुनें बल्कि कुरान को पढ़ें। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया की हदीस के आखिरी हदीस-ए-बुखारी में आखिरी में लिखा है कि मोमिना (महिलाओं) को मस्जिद में जाने से मत रोको।
क्या कहता है इतिहास
इस्लामिक इतिहास और हदीसों की बात करें तो पैगंबर हजरत मोहम्मद के दौर में महिलाएं मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ा करती थीं। सहिह हदीसों में पुरुषों को निर्देश दिया गया है कि महिलाओं को मस्जिद जाने से न रोका जाए। यानी इस्लाम के मूल सिद्धांतों में महिलाओं के मस्जिद में प्रवेश या इबादत करने पर कोई मनाही नहीं है।
सामाजिक परिस्थितियों ने बदले नियम
हालांकि, समय के साथ सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सामाजिक परिस्थितियों के कारण कई देशों व इलाकों में महिलाओं के लिए मस्जिद जाने को सीमित या व्यवस्थित किया गया। कुछ जगहों पर महिलाओं के लिए अलग नमाज हॉल, अलग दरवाजा और पर्दे की व्यवस्था होती है, जबकि कुछ मस्जिदों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होती, इसलिए वहां महिलाएं नहीं जा पातीं। ऐसे में ये तो साफ है कि न तो कुरान में महिलाओं के मस्जिद में न जाने के कोई नियम लिखे गए हैं और न ही इतिहास में ऐसी कोई मनाही थी।



Click it and Unblock the Notifications











