Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
प्रियंका-कैटरीना की तरह रॉयल वेडिंग की है ख्वाहिश, तो राजस्थान के इन आलीशान 5 पैलेस की लिस्ट देखिएं
royal wedding destinations in rajasthan: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में दोनों को उदयपुर से वापस आते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था।
खबरों की मानें तो इस साल सितंबर और नवंबर के बीच राजस्थान में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में एक्ट्रेस ने उदयपुर में पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात कर अच्छी जगहों और होटलों के बारे में जानकारी ली। इनमें ओबेराय समूह की सितारा होटल उदयविलास सहित अन्य सितारा होटल शमिल थे।
बॉलीवुड सेलेब्स के बीच रॉयल वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए राजस्थान पहली पसंद रहा है। रवीना टंडन से लेकर कियारा आडवाणी तक ने अपनी शादी के लिए राजस्थान के अलग-अलग फेमस डेस्टिनेशन पर सात फेरे लिए थे।
अगर आप भी डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान बना रहे हैं और राजस्थान में खूबसूरत जगहों की तलाश कर रहे हैं तो यहां से भी आइडिया ले सकते हैं। आइए जानें आप वेडिंग के लिए राजस्थान के कौन से पैलेस चुन सकते हैं, ये रही लिस्ट।

सिक्स सेंसेस बरवाडा फोर्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी के बाद सवाईमाधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस बरवाडा फोर्ट एकदम से हाईलाइट हो गया। इस किले का असली नाम वैसे तो 'चौथ का बरवाड़ा' है। इसे 14वीं शताब्दी में चौहान राजाओं ने बनवाया था। जो राजस्थान के सवाई मधोपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है।यहां आपको खाने-पीने के साथ-साथ बार, लाउंज, स्पा, फिटनेस सेंटर, स्विमिंग पूल, बैंक्वेट स्पेस और किड्स क्लब आदि सभी कुछ मिल जाएगा। इतना ही नहीं, यहां रहने वालों को इस रॉयल फोर्ट का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलेगा। पूरे होटल को शेखावाटी आर्ट से सजाया और संवारा गया है। इस होटल से मात्र 30 मिनट की दूरी पर रणथम्भौर नेशनल टाइगर रिजर्व है। होटल की तरफ से विजिटर्स को सफारी पर भी ले जाया जाता है।
देवी गढ़ पैलेस
देवी गढ़ पैलेस अरावली पहाड़ियों से घिरा है. इस पैलेस को 18 वीं शताब्दी में बनाया गया था। आप हरे-भरे और पहाड़ों के सुंदर नजारों को निहार सकते हैं। रोमांटिक गेटवे के लिए ये एक बहुत ही बेहतरीन जगह है। इस पैलेज की शानदार वास्तुकला आपके मन को मोह लेगी। शादी के लिए ये एक बेहतरीन जगह है।

उम्मेद भवन पैलेस
उम्मेद भवन पैलेस बलुआ पत्थर से बनाया हुआ है। ये ऐतिहासिक शहर जोधपुर में है। ये ऐतिहासिक शहर जोधपुर में फैला हुआ है। यहां बहुत सी लग्जेरी शादियां हुई हैं। इस पैलेस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने भी शादी की थी। इसकी भव्य वास्तुकला आपको खूब भाएगी।
रामबाग पैलेस, जयपुर
इस पैलेस को 1835 में बनवाया गया था। ये पैलेस पिंक सिटी मे स्थित है। इस पैलेस में शाही कमरे और शानदार गार्डन है। ये वेडिंग फंक्शन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। मेहमान एम्बर किले का दौरा भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप हॉट एयर बैलून और लोकल मार्केट से शॉपिंग कर सकते हैं। हॉलीवुड सेलिब्रेटी सिंगर कैटी पैरी और कॉमेडियन रसेल ब्रांड ने 2010 में इसी पैलेस में विवाह बंधन में बंधे थे।
नीमराना फोर्ट पैलेस, नीमराना
नीमराना फोर्ट पैलेस दिल्ली -जयपुर हाईवे पर स्थित है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ये पसंदीदा जगहों में से एक है। शाही शादी के लिए ये एक बेहतरीन जगह है। आप यहां आयुर्वेदिक स्पा का भी मजा ले सकते हैं।

ताज लेक पैलेस
उदयपुर में ताज लेक पैलेस खूबसूरत पिछोला झील के बीच स्थित है। ये जगह रॉयल वेडिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। आपके महमान यहां ट्रेडिशनल राजस्थानी व्यंजनों का मजा ले पाएंगे। आप शादी के लिए के इस पैलेस को भी चुन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
