Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Republic Day Wishes for Friends: अपने दोस्तों को इस अंदाज में दें गणतंत्र दिवस की बधाई
Republic Day Wishes for Friends in Hindi: हर वर्ष गणतंत्र दिवस का पर्व हमें हमारे देश के गणतंत्र होने के शान का आभास कराता है। इस विशेष दिन ही भारत में संविधान को लागू किया गया था। 26 जनवरी, वर्ष 1950 के दिन ही भारत एक गणतंत्र राज्य बना था। इस दिन भारत में राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है।
भारत का संविधान राष्ट्र निर्माताओं के विज़न को दिखाता है जो उन्होंने इस देश की प्रगति के लिए निर्धारित किये थे। हमारे देश का संविधान देश के नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय जैसे अधिकारों से लैस करता है। इस साल अपने दोस्तों को गणतंत्र दिवस 2024 की बधाई इन संदेशों के साथ दें।

1.
ए मेरे देश इस कदर बढ़ता जा कि मैं तुझे नमन करता चलूँ,
तेरे नाम से मेरा दिल धड़कता है तेरी पनाह में दिल से खेलूं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामना!
Happy Republic Day 2024
2.
दे सलामी इस तिरंगे को जिस से तेरी शान हैं......,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका, जब तक दिल में जान हैं।
वन्दे मातरम
Happy Republic Day 2024 Dost

3.
दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
-लाल चन्द फ़लक
4.
वतन की ख़ाक से मर कर भी हम को उन्स बाक़ी है
मज़ा दामान-ए-मादर का है इस मिट्टी के दामन में
-चकबस्त ब्रिज नारायण

5.
ना पूछो जमाने से कि,
क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है,
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं,
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Republic Day 2024
6.
वतन की सर-ज़मीं से इश्क़ ओ उल्फ़त हम भी रखते हैं,
खटकती जो रहे दिल में वो हसरत हम भी रखते हैं,
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं मेरे दोस्त!
7.
कोई हस्ती कोई मस्ती कोई चाह पे मरता है,
कोई नफरत कोई मोहब्बत कोई लगाव पे मरता है,
यह देश है उन दीवानों का यहां,
हर बंदा अपने हिंदुस्तान पे मरता,
Happy Republic Day 2024!
8.
उगते सूरज और चांद में जब तक है अरुणाई,
हिन्द महासागर की लहरों में जब तक तरुणाई,
वृद्ध हिमालय जब तक सर पर श्वेत जटाएँ बाँधे,
भारत की गणतंत्र पताका रहे गगन पर छाई।
Happy Republic Day Dost
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
