Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
नवजात शिशु को जब डॉक्टर ने की रुलाने की कोशिश तो गुस्से से तमतमा गया बच्चा- वायरल हुई तस्वीर
दुनिया में सबसे खूबसूरत पल वह होता है जब एक मां गर्भ में पले अपने बच्चे को जन्म देती है। ब्राजील के अस्पताल में ऐसा हुआ जिससे हर कोई हैरान हो गया। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के अस्पताल में 13 फरवरी को एक बच्ची ने जन्म लिया। जन्म के बाद से ही उस बच्ची की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वायरल फोटो में नवजात बच्ची डॉक्टर को गुस्से से देखती हुईं नजर आ रही है। बच्ची का ये गुस्से वाला एक्सप्रेशन इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि बच्ची के जन्म के बाद डॉक्टर ने गर्भनाल काटने से पहले बच्ची को रुलाने की कोशिश की तो बच्ची ने गुस्से से डॉक्टर को देखा। बच्ची का ये एक्सप्रेशन देख डॉक्टर हैरान रह गए। इस पल को कैमरे में कैप्चर कर लिया गया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बच्ची के एक्सप्रेशन की तस्वीर वायरल होने लग गई।

दरअसल बच्ची जन्म के बाद रोई नहीं थी तो डॉक्टर्स ने बच्ची को रुलाने की कोशिश की ताकि पता चल सकें कि बच्ची स्वस्थ है या नहीं, जैसे ही डॉक्टर्स ने बच्ची को रुलाने की कोशिश की तो वह गुस्से से देखने लग गई। गर्भनाल काटने के बाद बच्ची रोने लगी। बच्ची की फोटो अस्पताल की तरफ से शेयर किया गया। फोटो को लेकर डॉक्टर ने बोला कि ये बहुत ही शानदार पल था। पैरेंट्स ने बच्ची का नाम इसाबेल परेरा डी जीसस रखा है। बच्ची का जन्म ऑपरेशन से हुआ है।

बच्ची के गुस्से वाले एक्सप्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर लोगों के ये फोटो काफी पसंद आ रही हैं। आजतक इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि नवजात शिशु ने ऐसा गुस्से वाला एक्सप्रेशन दिया हो, यह एक ऐतिहासिक पल है। यह घटना ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हुई है। लेकिन इंडिया में भी ये फोटो काफी वायरल हो रही हैं।




Click it and Unblock the Notifications
