Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
वृद्ध माता - पिता की देखभाल कैसे करें?
क्या आपने अपने माता-पिता के व्यवहार में परिवर्तन देखना शुरू कर किया है? मां या पिता, अपना रख रखाव उस प्रकार से नहीं कर पाते है जैसे वह पहले आसानी से करते थे। आपने गौर किया है कि आपके पिता की मेज भर गई है या फिर आपकी मां, अपने रहन-सहन और सजावट पर ध्यान नहीं दें रही हैं। अगर ऐसा है तो फिर उन्हें आपके देखभाल की जरुरत है।
बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करना आसान काम नहीं है लेकिन यहां कुछ ऐसे स्टेप्स बताएं जा रहे हैं जो आपके इस कठिन काम को आसान करने में आपकी मदद करेगें।

ऐसे कीजिये उनकी देखभाल-
1. उनसे अच्छे से बात करें- बुजुर्ग बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप उनके पास बैठे और उनसे बातें करें ताकि उन्हे उनकी परिस्थितियों के साथ सहज महसूस हों वरना वह अपने बुढ़ापे को कोसने लगते है।
2. डॉक्टर के पास साथ जाएं- जब भी ड़ाक्टर के पास जाएं तो उनके साथ रहें। यह उनके लिए सुकून की बात होगी और उन्हे इससे मदद भी मिलेगी कि ड़ाक्टर से चेकअप करवाते समय उनके साथ कोई है। इसके अलावा, आपको भी उनके इलाज के प्लान के बारे में और दवाईयों के बारे में जानकारी हो जाएगी।
3. उनके लिए एक शेड्यूल बनाकर रखें- उस शेड्यूल को किसी ड़ायरी या कैलेंडर में बनाएं, जिसमें आप, उनके अप्वाइंटमेंट या फिर अन्य कायों को लिख लें ताकि समय पर उन्हे पूरा किया जा सकें।
4. उनके साथ समय बिताएं- भले ही आप बहुत व्यस्त हों फिर भी उनके लिए दिन में थोड़ा सा समय निकाल लें। उनके साथ कोई गेम खेलने की कोशिश करें या फिर बाहर सैर के लिए जाएं। इससे आप लोगों में प्यार बना रहेगा।
5. उन्हे स्पेस दें- देखभाल करने का मतलब यह हरगिज नहीं कि आप हमेशा उन पर सवार रहें। उन्हे अकेले में भी समय गुजारने दें। उन्हे उनके लिए एक निजी कमरा दें ताकि वह अपना निजी वक्त, कुछ खास लोगों या दोस्तों के साथ गुजार सकें। उनकी मदद तभी करें जब उन्हे आपकी जरूरत हों।
6. केयर करने वाले को नियुक्त कर दें- एक देखभाल करने वाले के रहने से आपको भी आराम मिल जाएगा, साथ ही आपने पैरेंटस की देखभाल भी आपकी अनुपस्थिति में अच्छी तरह से हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
