Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जानिए सबसे पहले कहां बना था 'बर्गर', मंगोलों के जमाने जितना है पुराना
हम जब कभी बर्गर का नाम सुनते है तो दिमाग में 'मैकडॉनल्ड्स' का नाम सबसे पहले आ जाता है। आज भारत में बर्गर ने बहुत ही कम समय में अपनी जगह बना ली है। बच्चों से लेकर बड़े तक सब बहुत ही चटकारे लेकर बर्गर को खाना पसंद करते हैं।
क्या आपको पता है कि बर्गर का इतिहास करीब दो हजार साल पुराना है और इसे मंगोल तक खाते थे। वह कौन-सा देश है जहां सबसे पहले बर्गर से मिलता-जुलता पकवान बना और इसके बाद धीरे-धीरे कई सफरों को तय करने के बाद 'बर्गर' आपके मुंह का स्वाद बन गया। आइए 'बर्गर' के इतिहास के बारे में जानते हैं....

किताब में दावा रोम में बना था पहला बर्गर
डेविड माइकल्स की किताब 'द वर्ल्ड इज यॉर बर्गर' में बर्गर का सांस्कृतिक इतिहास बताया गया है। इस किताब में बताया गया है कि बर्गर' सबसे पहले रोम में पहली शताब्दी में बना था। यह 'आइसिसिया ओमेंटेटा' व्यंजन के तौर पर बनता था। 'आइसिसिया ओमेंटेटा' ही 'हैमबर्गर' से मिलता-जुलता पहला पकवान था। यह कीमा, काली मिर्च, बादाम और वाइन के साथ ही मछली के सॉर्स में तैयार होता था।

मंगोल भी खाते थे 'बर्गर'
बर्गर का इतिहास 13 वीं और 14वीं शताब्दी में मंगोल के विशाल साम्राज्य से जुड़ा हुआ है। दिनभर की घुड़सवारी के बाद जब वे सुस्ताते थे तो मांस के टुकड़े से बनी डिश खाते थे। मंगोलों ने यूरेशिया के ज्यादातर हिस्से को जीता।

1747 में लंदन पहुंचा 'बर्गर'
बर्गर 1747 में लंदन पहुंचकर 'हैमबर्ग' हो गया। पकाने की विधि लगभग प्राचीन ही रही लेकिन कुछ सामग्री बढ़ गई। 'हैमबर्ग' सॉसेज को मांस, काली मिर्च, लौंग, जायफल, लहसुन,सिरका एवं रेड वाइन व रम में बनाया जाने लगा। इसे टोस्ट के साथ सर्व किया जाने लगा।

ऑक्सफॉर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में 'हैमबर्ग'
1802 में ऑक्सफॉर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में 'हैमबर्ग' का अर्थ बताया गया।हैमबर्ग की व्याख्या- ऐसी डिश के तौर पर की गई जिसमें मांस के साथ प्याज और दूसरी सामग्री मिलाई गई हो।

1885 में सैंडविच से बना पहला बर्गर
1885 में द मेचेस ब्रदर्स ने न्यूयॉर्क के एरी काउंटी मेले में सबसे पहले 'बर्गर' बेचा। ये सुअर के मांस के साथ बर्गर बनाया और इसे बेचा। 1885 में इस पकवान का नाम 'हैमबर्गर' पड़ा। रोम से शुरु हुए इस पकवान का नाम अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हैमबर्गर पड़ा।

मक्खन डालकर बेचना शुरु किया
1925 में पहली बार हैमबर्गर में मक्खन डालने का प्रचलन शुरू हुआ।
-लियोनेल स्टर्नबर्गर ने पहला चीज हैमबर्गर बनाया।
-1931 में फ्लेचर स्टूडियो ने हैमबर्गर खाने वाले कॉमिक चरित्र बनाया।
-इस करेक्टर का नाम जे वेलिंगटन विम्पी था। बाद में इसके बाद रेस्टोरेंट का नाम ही इस करेक्टर पर पड़ गया।

1948 में बना मैकडॉनल्ड्स वाला 'बर्गर'
1948 में कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो में मैकडॉनल्ड्स का बर्गर बना। और ये ही वो समय था जब 90 के दशक में मैकडॉन्ड्स ने भारत में आकर अपने पांव जमाने शुरु किए। मैकडॉनल्ड्स भाइयों ने हैमबर्गर बनाया और यह दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चैन बन गई। 1954 में फ्लोरिडा के मयामी में 'बर्गर किंग' रेस्टोरेंट की स्थापना हुई। इसे मैकडॉनल्ड्स को चुनौती देने के लिए बनाया गया।



Click it and Unblock the Notifications
