Latest Updates
-
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस
15 August Rules In Lal Quila: दो दिन बाद 15 अगस्त को देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस खास मौके पर दिल्ली के लाल किले पर होने वाला मुख्य समारोह इस दिन का सबसे खास कार्यक्रम होता है। यहां प्रधानमंत्री तिरंगा फहराने के साथ देश को संबोधित करते हैं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। अगर आप भी इस बार लाल किले जाकर समारोह देखना चाहते हैं, तो घर से निकलने से पहले वहां लागू प्रवेश और सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों की जानकारी जरूर कर लें। छोटी सी लापरवाही के कारण आपको प्रवेश द्वार से वापस भी लौटना पड़ सकता है। तो आइए, जानते हैं लाल किला जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है -

पहचान पत्र साथ रखना न भूलें
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रवेश के समय सुरक्षा जांच होती है, इसलिए अपने साथ वैध फोटो पहचान पत्र जरूर रखें। आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट जैसे पहचान पत्र काम आ सकते हैं। बिना वैध पहचान पत्र के प्रवेश में परेशानी हो सकती है। इसलिए घर से निकलने से पहले यह जरूर देख लें कि आपका आईडी कार्ड आपके पास है।
कैमरा लेकर जाने से बचें
अगर आप समारोह की तस्वीरें या वीडियो कैमरे से बनाने की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने से पहले कार्यक्रम के सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें। समारोह स्थल पर कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं होती। सुरक्षा जांच के दौरान अगर आपके पास कैमरा मिलता है, तो प्रवेश में दिक्कत हो सकती है। इसलिए लाल किले के लिए निकलते समय कैमरा साथ न ले जाएं।
चाकू, माचिस और नेल कटर जैसी चीजें न रखें
सुरक्षा जांच के दौरान बैग में रखी छोटी-छोटी चीजें भी परेशानी का कारण बन सकती हैं। चाकू, माचिस, नेल कटर या किसी भी तरह की तेज धार वाली वस्तु साथ लेकर जाने से बचें। घर से निकलने से पहले अपना बैग अच्छी तरह जांच लें और ऐसी कोई चीज हो तो उसे निकाल दें।
पार्किंग की व्यवस्था पहले समझ लें
15 अगस्त के दिन लाल किले के आसपास काफी भीड़ रहने की संभावना होती है, इसलिए पार्किंग को लेकर पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा। लाल किले के परिसर और मेट्रो स्टेशन के आसपास पार्किंग की सुविधा हो सकती है, लेकिन यहां भीड़ ज्यादा होने की आशंका रहती है। जाम से बचने के लिए जामा मस्जिद और दिल्ली गेट की मल्टीलेवल पार्किंग का विकल्प इस्तेमाल किया जा सकता है।
ट्रैफिक और बदले हुए रास्तों की जानकारी लेकर निकलें
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के कारण दिल्ली की कई सड़कों पर ट्रैफिक को रोकने या दूसरे रास्तों पर भेजने की व्यवस्था की जाती है। इसलिए घर से निकलने से पहले अपने रास्ते और पार्किंग से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर देख लें। जहां पार्किंग की अनुमति न हो, वहां गाड़ी खड़ी करने पर चालान भी हो सकता है। समय बचाने और परेशानी से बचने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी पहले से लेना बेहतर रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
