Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कैसे बनें दूसरों से एकदम जुदा
आप चाहे ऑफिस में काम करते हों या फिर कॉलेज में पढ़ते हों, आपने देखा होगा कि कितने ही लोग हैं जो दूसरों से जुदा दिखने के चक्कर में एक दूसरे की कॉपी करते नहीं थकते। आज का जमाना ही ऐसा है कि कोई किसी से दब कर नहीं रहना चाहता और खुद को हर काम में बेस्ट दिखाना चाहता है। कहीं आप भी तो उसी भींड का हिस्सा नहीं बन गए?
अगर बन गए हैं तो अभी से ही दूसरों की कॉपी करना बंद कर के खुद का एक स्टाइल डेवलप करें। खुद की पहचान करना बहुत जरुरी है नहीं तो आप भी इसी भींड में फस कर रह जाएंगे। खुद के गुण को पहचाने और इस आर्टिकल को पढे़, जिसमें आपको पता चलेगा कि आपको दूसरों से एकदम जुदा कैसे बनना है।

कैसे बनें दूसरों से एकदम जुदा
खुद के अंदर के गुण को पहचाने- हर इंसान में कोई ना कोई बात बिल्कुल खास होती है। हो सकता है आपका नेचर दूसरों से हट कर हो या फिर आपके अंदर कोई ऐसा हुनर छुपा हो जो ऑफिस में किसी के पास ना हो। उस चीज की पहचान करें और आगे बढे़।
खुद को अपनाएं - एक बार जब आपने अपने गुण की पहचान कर ली हो तो, अब जरुरत है कि आप खुद को भी उसी रूप में अपना लें जिस रूप में आप हैं। कई लोग तब हार जाते हैं जब वे खुद के अंदर के टैलेंट को नहीं अपना पाते।
वही करें जो आपको अच्छा लगे- किसी की परवाह किये बिना कि वह क्या बोलेंगे आदि ना सोंच कर अपने मन की करें। अगर आपको अकेले मूवी देखना पसंद है तो वही करें। अगर आपको रोड के बीचों बीच किसी गरीब को खाना खिलाना अच्छा लगता है तो वो भी करें, बिना किसी के डर और शर्म के।
किसी की चुगली ना करें- ऑफिस में गॉसिप करना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं होती। इससे आपके अंदर की छुपी हुई सारी अच्छाई छुप जाएगी और दूसरे लोग आपसे बेरहमी से पेशा आना शुरु हो जाएंगे।
हमेशा सीखने की कोशिश करें- कभी भी यह ना सोंचे कि आपको सब कुछ आता है। ऐसा कभी नहीं हो सकता कि किसी इंसान को सब कुछ आता हो। चाहे बात नई टेक्नॉलिजी की हो या फिर खुद के अंदर अच्छे गुण आने की हो, हमेशा सीखते रहने की चाह हर इंसान में होनी चाहिये।
संकोच करना छोड़ दें- संकोच करने से कभी भी आपको अपना लक्ष्य नहीं प्राप्त होगा। यह कदम उठाइये और चैलेंज को फेस करना सीखिये। जिंदगी नाम ही है रिस्क लेने का। जो आपने कभी नहीं किया है उसे एक बार बिना संकोच के कर के और कह के देखिये।



Click it and Unblock the Notifications
