Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
शाहरुख खान की जिंदगी से सीखें यह 5 बातें
शाहरुख खान को कौन नहीं जानता। सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में शाहरुख खान एक जानी-पहचानी और चर्चित हस्ती है। दो नवंबर 1965 को जन्मे शाहरुख बॉलीवुड में किंग खान नाम से मशहूर हैं। हालांकि उनके लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं रहा। वह एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुआ, जहां उनके पिता मेजर जेनरल और मां हाउसवाइफ थी। शाहरुख ने दिल्ली में थिएटर की पढ़ाई की और उन्हें पहला ब्रेक टीवी सिरीयल 'सर्कस' में मिला। फिल्म में पहली भूमिका उन्होंने 'द इडियट' में निभाई। इसके बाद उनकी आने वाली फिल्म 'रामजाने' थी।
काफी कम समय में ही वह एक कलाकार के रूप में सफल हुए और लाखों दिलों पर कब्जा जमा लिया। लेकिन ऐसा कर पाना उनके लिए कभी आसान नहीं रहा। चूंकि वह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते थे, इसलिए कामयाबी हासिल करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। हम अगर चाहें तो शाहरुख खान की जिंदगी से बहुत कुछ सीख सकते हें। कई रूपों में हम उनकी जिंदगी से प्रेरणा ले सकते हैं।

1. बड़ा सोचें: शाहरुख खान की जिंदगी से निश्चित तौर पर हमें यह सीख मिलती है। हमें कुछ भी बड़ा पाने के लिए बड़ा सोचने की जरूरत होती है। यह बहुत जरूरी है कि कुछ भी बड़ा हासिल करने के लिए आपको खुद में विश्वास होना चाहिए। शाहरुख खान भी हमेशा दूर की सोचते हैं और लोगों को भी ऐसा ही करने की सीख देते हैं।
2. सपनें देखो : शाहरुख खान ने कभी यह सपना देखा था कि उनके पास मुंबई के महंगे ईलाके में एक विशाल बंग्ला होगा, जिसका सामने वाला हिस्सा अरब सागर की ओर होगा। देखिए, आज शाहरुख का सपना हकीकत में बदल गया है। हमें शाहरुख खान की जिंदगी से सपने देखने और उसे पूरा करने की कला सीखनी चाहिए।
3. प्यार का मजहब नहीं: शाहरुख खान ने खुशी-खुशी हिंदू मूल की गौरी खान से शादी कर ली। टीनेज से ही दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे और आखिरकार दोनों ने शादी भी कर ली। कई इंटर कास्ट लवर के लिए शाहरुख की लव स्टोरी किसी प्रेरणा से कम नहीं।
4. हार्डवर्क जैसा दूसरा नहीं: शाहरुख खान को बॉलीवुड के सबसे मेहनती एक्टर में गिना जाता है। जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उन्हें किसी तरह का सपोर्ट नहीं मिला था। उनका ताल्लुक किसी बड़े बॉलीवुड घराने से नहीं था। बावजूद इसके उन्होंने धीरे-धीरे बॉलीवुड में पांव जमा लिए। यह सब उनके काम के प्रति जज्बे और जुनून का ही परिणाम था। हम सभी को शाहरुख की जिंदगी से यह सबक जरूर सीखनी चाहिए। हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत, समर्पण और जुनून बहुत मायने रखता है।
5. सबका सम्मान: शाहरुख खान के आवास 'जन्नत' की एक खास बात यह है कि यहां मस्जिद के साथ-साथ मंदिर भी है। शादी के बाद शाहरुख खान ने अपनी पत्नी को धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं किया। यहां तक कि वह दोनों मजहब का त्योहार मनाते हैं। साथ ही अपने बच्चों को भी हर धर्म की शिक्षा देते हैं। शाहरुख धर्म के नाम पर किसी तरह का भेदभाव नहीं करते हैं और यह बात हमें उनसे सीखनी चाहिए।
यह कुछ ऐसी बातें हैं, जो हम शाहरुख खान की जिंदगी से सीख सकते हैं। अगर आप उनकी जिंदगी से और ज्यादा सीखना चाहते हैं, तो आपको गहन अध्ययन करना पड़ेगा। शाहरुख की जिंदगी का हर हिस्सा उन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जो जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
