Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
महिलाओं को बार-बार सुननी अच्छी नहीं लगती ये बातें
लड़कियां अपनी पूरी जिंदगी कितना कुछ सुनती आती हैं। बचपन में मां-बाप की टोंका-टांकी और जब बड़ी हो कर ऑफिस में जॉब करने लग जाती हैं तो वहां पर सहियोगियों की बातें। ना केवल महिलाओं को बल्कि पुरुषों को भी लोगों से ऐसी अनचाही सलाह सुनने को मिलती है जो, उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है।
लड़कियों को कैसे उठना चाहिये, कैसे बोलना चाहिये या फिर अपनी लाइफ को कैसे जीना चाहिये, ये सब बेकार की सलाह जब किसी भी लड़की को बाहर से मिलने लगती है तो, उसका तन-मन जलने लगता है। हो सकता है कि लड़की अच्छी खासी जॉब करती हो और उसका उस समय तक किसी से भी शादी करने का मन ना हो रहा हो या फिर वह अपने लिये एक सही तरीके का लड़का ढूंढ रही हो, जो उसे मिल नहीं रहा हो।
तो यह उस लड़की की मर्जी है जिसमें किसी दूसरे को दखल देने का कोई हक नहीं बनता। यहां पर ऐसी ही कुछ बातें कहीं जा रही हैं जो, कोई भी लड़की सुन-सुन कर तंग आ चुकी होगी। पढ़िये और देखिये कि आपको कौन सी बातें सबसे ज्यादा खराब लगती हैं।

घर कब बसा रही हो ?
अगर कोई लड़की अकेली रहना चाहती है तो, उसके घर, दोस्त और ऑफिस में काम करने वाले सहियोगी तक उसे अपना घर बसा लेने की जिद करने लगते हैं। लेकिन महिलाएं ये बातें सुन सुन कर थक चुकी हैं।

क्या तुम सच-मुच यह पहनोगी?
ये महिलाओं के ऊपर हेाता है कि उन्हें क्या पहनना अच्छा लगता है। लेकिन जब कोई उन्हें दूसरा इंसान उनके पहने गए कपड़े पर कसीदें कसता है तो उन्हें ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती।

महिलाएं कभी कार नहीं चला सकतीं
महिलाएं कार क्या एरोप्लेन तक आराम से चला सकती हैं , लेकिन पूरीदुनिया है कि इस बात को मानती ही नहीं है। महिलाओं पर हमेशा यह दोष लगाया जाता है कि वे ठीक से कार नहीं चला पातीं।

तुम बातों को लंबा खींचती हो
ऐसा नहीं होता कि केवल महिलाएं ही बातों को लंबा खींचती हैं। ऐसा काम पुरुष भी करते हैं। महिलाएं अगर बातों को लंबा खींचती हैं तो उसे उसी समय पूरा खतम कर के ही दम लेती हैं।

तुमने वजन बढा लिया है
अगर कोई पुरुषा बार बार लड़की को उसके वजन को लेकर कमेंट करे, तो लड़की को उस पुरुष से कभी बात करने का मन नहीं करेगा।

लड़कियों को खाना बनाना आना चाहिये
यह बात कहीं नहीं लिखी है कि अगर आपको अच्छा खाना बनाना नहीं आता है, तो आपकी शादी-शुदा लाइफ कभी अच्छी नहीं हो सकती। किचन और लड़की का संबन्ध जब साथ साथ आता है तो, किसी भी लड़की को अच्छा नहीं लगता। क्या लड़कियां केवल खाना बनाने के लिये ही बनी हैं?



Click it and Unblock the Notifications