Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
क्यों महत्वपूर्ण है भाई-बहन का रिश्ता?
सिब्लिंग जन्म से ही एक दूसरे को बेहतर तरह से जानते हैं। सिब्लिंग रिलेशनशिप किसी भी परिवार के हालात को बेहतर तरीके से बयां करता है। एक ऐसा परिवार जिनके सदस्य एक दूसरे के बहुत अधिक करीब नहीं होते हैं, वहां सिब्लिंग में भी रंजिश देखने को मिलती है। वहीं दूसरी ओर जिस परिवार के सदस्य एक दूसरे से काफी घुल मिलकर रहते हैं, उनमें सिब्लिंग भी एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं।
बच्चे के मानसिक और सांस्कृतिक विकास के लिए सिब्लिंग रिलेशनशिप काफी महत्वपूर्ण है। आज हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि सिब्लिंग रिलेशनशिप क्यों महत्वपूर्ण है। नीचे हम आपको सिब्लिंग रिलेशनशिप के महत्व के बारे में बता रहे हैं।

1. दोस्त, मार्गदर्शक और मेंटर
सिब्लिंग के बीच एक रिलेशनशिप होना चाहिए। ऐसा इसलिए है कि अकेले होते हुए भाई या बहन सबसे अच्छा दोस्त हो सकता है। वे आपको अच्छे से समझते हैं क्योंकि उन्हें आपकी जिंदगी के बारे में काफी कुछ पता होता है। इसी तरह जब आप परेशानी में पड़ते हैं या किसी दुविधा में रहते हैं तो सिब्लिंग आपका मार्गदर्शक हो सकता है। मुश्किल समय में सिब्लिंग आपका शिक्षक या मेंटर भी हो सकता है। यह एक ऐसा गुण है जो दोस्त या लवर से ज्यादा सिब्लिंग में पाया जाता है।

2. इमोशनल सपोर्ट
सिब्लिंग की परवरिश एक ही माहौल, पारिवारिक पृष्ठभूमि और मानसिकता में होती है। इससे ओवरआल मानसिक और सांस्कृतिक विकास एक जैसा ही होता है। सिब्लिंग एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं और एक ही माहौल में रहते हैं। वह दूसरे दोस्तों और रिश्तेदारों की तुलना में कहीं बेहतर तरह से मानसिक और भावनात्मक रूप से सपोर्ट कर सकते हैं। किसी व्यक्तिगत या पारीवारिक संकट के समय सिब्लिंग एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं।

3. तालमेल
सिब्लिंग एक दूसरे को काफी अच्छे तरह से समझते हैं। जब आपकी उम्र हो जाए तब भी आपको चाहिए कि आप सिब्लिंग रिलेशनशिप को बरकरार रखें, क्योंकि ये उन कुछ गिने चुने लोगों में से एक हैं जिनके साथ आप अपने सारे दुख और समस्याओं को साझा कर सकते हैं। सिब्लिंग एक दूसरे को ताउम्र प्रेरित करते हैं। अगर आपके पास सिब्लिंग है तो आपको सपोर्ट और प्रोत्साहन के लिए किसी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

4. पारिवारिक एकता
एक परिवार को आपस में बांधे रखने के लिए भी सिब्लिंग रिलेशनशिप काफी महत्वपूर्ण है। अगर सिब्लिंग के बीच अच्छे संबंध होते हैं तो परिवार में एकता देखने को मिलती है। जब माता पिता अपने सिब्लिंग से मिलते हैं तो बच्चों को भी अपने सिब्लिंग या कजन से मिलने का मौका मिलता है। फैमिल गेट टूगेदर, फैमिली आउटिंग और डिनर के जरिए आप आपने भाई-बहन के साथ रिश्ते को और सशक्त कर सकते हैं।

5. खून का रिश्ता
खून का रिश्ता भी सिब्लिंग को हमेशा आपस में जोड़े रखता है। सिब्लिंग एक ही परिवार के होते हैं और उनमें एक खास संबंध होता है, जिससे उनके रिश्ते हमेशा अच्छे बने रहते हैं। अगर सिब्लिंग का रिलेशनशिप अच्छा है तो एक ही खून, फैमिली कल्चर और फैमिली हिस्ट्री संरक्षित रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
