Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्रिकेटर और उनका टैटू प्रेम
ड्रेगन, योद्धा, हस्तलिपि, तारीख और भी ना जाने वे क्या-क्या दिखाते हैं। यह उन्हें बैड बॉय जैसा बनाता है और उनके करोड़ों प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित कर उन्हें सोचने को मजबूर कर देता है कि यह क्या है? भारतीय युवा क्रिकेटरों में यह ट्रेंड विराट कोहली और मुछों को ताव देने वाले शिखर धवन ने शुरू किया।
भूल कर भी ना बनवाएं ऐसे टैटू अपने शरीर पर
हम आपको बता रहे हैं कुछ क्रिकेटर्स जो जिन्होने टैटू गुदवाया हुआ है...

शिखर धवन
शिखर धवन और उनकी आधी बंगाली पत्नी दोनों ने अपनी टैटू दिवानगी को माना है। उन्होने एक बार अपने साथी खिलाड़ियों को एक डायलोग भी कहा था "मेरे पास चार टैटू हैं" गब्बर। उनकी बायी बाइसेप के पीछे कार्प डाइम, सीधे कंधे पर आदिवासी डिज़ाइन और दूसरी पीठ पर और बायी पिंडली पर पक्षी का टैटू भी है।

विराट कोहली
स्टाइलिश विराट कोहली के 4 टैटू हैं - उनकी दायी भुजा पर उनकी वृश्चिक राशि का चिन्ह बना हुआ है। उनकी भुजा की कलाई पर विश्वास का चीनी प्रतीक बना हुआ है। उनकी बायी भुजा पर जापानी समुराई योद्धा का तलवार उठाए हुये टैटू है जो कि भारत में जल्दी ही बहुत प्रसिद्ध हो गया। उन्होने कहा था कि "मैं अवचेतन में अपने आप को अनुशासन, कौशल और सम्मान में उस योद्धा से कनेक्ट करता हूँ"। उन्होने आदिवासी डिज़ाइन भी बनवाई हुई है।

अंबाती रायडू
मैदान पर बैड बॉय की तरह चिल्लाने वाले अंबाती रायडू की गर्दन के बाई तरफ कबूतर का टैटू बना हुआ है। वे कहते हैं कि मैदान पर उनके शांत अवतार से इसका कोई लेना देना नहीं है।

उमेश यादव
टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज के बाएं हाथ पर कंधे से भुजा तक पांच टैटू बने हुये हैं। कंधे पर भगवान शिव का एक टैटू तिरछा बना हुआ है और उसके नीचे महा मृत्युंजय मंत्र है। उन्होने ‘वर्जिन मैरी' का टैटू भी बनवाया हुआ है जिसे वे अपनी माँ के प्यार और सम्मान का प्रतीक मानते हैं जिनका 2011 में निधन हो चुका है। और उन्होने एक बच्चे का टैटू भी बनवाया हुआ है जो कि भाग्य का प्रतीक है।

रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा अपनी हायाबूसा बाइक को माँ बूसा भी बुलाते हैं और ये मैदान पर भी चुस्त हैं। उनके पास एक पालतू घोडा भी हैं और वे अपने टैटू 'जड्डू' को बहुत प्यार करते हैं (जो कि उनका उपनाम भी है), यह फूलों से घिरा हुआ है और इसे उन्होने अपनी दायीं अग्रभुजा पर बनवाया हुआ है। इसके अलावा उन्होने पीठ पर ड्रैगन का टैटू भी बनवाया हुआ है जिसके बारे में उन्होने कुछ दिनों पहले ट्वीट भी किया है।

क्रिस गेल
वेस्ट इंडीज का यह बल्लेबाज वर्तमान में क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज है। मैदान के अंदर और बाहर गेल एक जैसा व्यक्तित्व रखते हैं। अपने साथी खिलाड़ियों से और विरोधियों के साथ जशन मनाने और मस्ती करने का उनका अपना ही अंदाज है।

डेल स्टेन
क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन को गेंदबाजी करते हुये देखने में जितना मजा आता है उतना ही उनके टैटू को देखने में। डेल स्टेन की भुजा पर बना हुआ टैटू उन्हें एक खास लुक देता है।

ब्रेंडन मैकलम
ए मैथमैटीसियन गेट्स गिर्स!! यह ब्रेंडन मैकुलम का मानना है। अजीब है ना! अपने नंबर की टोपी के साथ ही उन्होने इस नंबर का टैटू अपने दाहिने हाथ पर भी बनवाया हुआ है। यह संख्या टेस्ट क्रिकेट, एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेंटी -20 मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों की सूची में उनके स्थान को दर्शाती है। उन्होने ट्वेंटी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और साथ ही ब्रेंडन मैकुलमटी टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस प्रकार, नंबरों को अनोखे अंदाज में पहनने की उनकी यह विशेष अदा है।

केविन पीटरसन
इंग्लैंड के लिए खेलने वाले 626 वे खिलाड़ी केविन पीटरसन भी अपना टैटू दिखाने में संकोच नहीं करते हैं। उनकी ऊपरी बांह पर तीन शेरों का टैटू बना हुआ है साथ ही वह रोमन अंकों में डीसीएक्सएक्सवीआई भी लिखा हुआ है। संस्कृत में बना हुआ टैटू उनके भारत के प्रति प्यार को दर्शाता है। केपी को दुनिया का सबसे सुंदर क्रिकेट खिलाड़ी भी माना जाता है।

लसिथ मलिंगा
दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर लसिथ मलिंगा ने दाहिने हाथ पर दो तारीखें लिखवाई हुई हैं। इनमें से एक तारीख वह है जिस दिन उन्होने श्रीलंकाई टीम के लिए खेलना शुरू किया था और दूसरी वह तारीख है जिस दिन उन्होने लगातार चार गेंदों में चार विकेट लिए थे। इसके अलावा, उन्होने दाहिने बांह की कलाई पर अपनी पत्नी का नाम भी लिखवाया हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
