Latest Updates
-
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
Lfw 2015: मनीष मल्होत्रा के शो में पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे
जबोंग लक्मे फैशन वीक समर रिसॉर्ट 2015, के पहले दिन मनीष मल्होत्रा के शो को देखने के लिये बॉलीवुड से काफी सारे सितारे वहां पर पहुंचे। बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर वेयर के बडे़ फैंस हैं। उन्हें मनीष के अनोखे कलर और डिजाइन बेहत पसंद आते हैं।
LFW 2015: मनीष मल्होत्रा ने पेश किया ब्लू रनवे कलेक्शन
इसलिये इस बार के लक्मे फैशन शो के दौरान काफी सारे बॉलीवुड कलाकार मनीष मल्होत्रा के शो के दौरान उन्हें सपोर्ट करने के लिये पहुंचे। मनीष इस देश के सबसे जाने माने और बडे़ फैशन डिजाइनरों में से एक हैं। आइये देखते हैं कि उनके शो में कौन कौन सी बॉलीवुड हस्तियां आई थीं।

श्रीदेवी
श्रीदेवी ने मनीष के शो के लिये उन्हीं की डिजाइनर साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ श्रीदेवी ने डायमंड के इयररिंग भी पहने हैं।

दीपिका पादुकोण
दीपिका ने ब्लैक मिशेल कोर्स जंपसूट पहना हुआ था। यह उनके फिगर के हिसाब से काफी ज्यादा सूट भी कर रहा था।

हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी इस बार बिल्कुल ही अलग अंदाज में दिखीं। उन्होने मनीष की डिजाइन की हुई मैक्सी पहनी थी।

जैकलीन
जैकलीन ने धारीदार चोली और कढ़ाई की हुई लंबी स्कर्ट पहनी थी जो कि देखने में बिल्कुल लहंगे जैसी दिख रही थी।

सोफी चौधरी
सोफी चौधरी ने नेवी ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी जिसका बार्डर गोटेदार था। सोफी चौधरी काफी सिंपल दिख रही थीं।

काजोल
काजोल ने बड़ी ही कलर फुल साड़ी पहन रखी थी। यह साड़ी मनीष मल्होत्रा के समर रिसॉर्ट 2015 कलेक्शन से ली गई थी।

नेहा धूपिया
नेहा काफी स्टाइलिश दिखीं। उन्होने ध्रुव कपूर ड्रेस और आम्रपाली ज्वैलरी पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होने हाथों में ब्लैक रंग का क्लच पकड़ रखा था।

रिचा चढ्ढा
मनीष मल्होत्रा दृारा डिजाइनर ड्रेस पहन कर रिचा चढ्ढा ने मनीष का शो अटेंड किया। यह ब्लू रंग की ड्रेस काफी रिवीलिंग थी।



Click it and Unblock the Notifications
