Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
नेक्सट जॉब इंटरव्यू में फॉलो करें ये 7 चीज़ें और झट से पाएं नौकरी
अगले जॉब इंटरव्यू में इन 7 तरीकों को अपनाएँ और अधिक आत्मविश्वासी बनें।
अगले जॉब इंटरव्यू में इन 7 तरीकों को अपनाएँ और अधिक आत्मविश्वासी बनें किसी भी व्यक्ति के जीवन में जॉब ढूंढना बहुत अधिक तनावपूर्ण हो सकता है और ऐसे समय में यदि आप सकारात्मक और दृढ़ निश्चयी रहें तो इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति की नज़र में आप अलग दिखाई देते है।
इंटरनेट पर रिज्यूम और कवर लैटर से संबंधित सलाह, इंटरव्यू का सामना कैसे करना है और फॉलो अप से संबंधित अनेक जानकारियाँ उपलब्ध हैं।
परन्तु आप अपने चेहरे से तनाव और नौकरी ढूँढने की चिंता के लक्षणों को कैसे दूर करके सकारात्मक देखेंगे? आप जितना अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे उतना आपके लिए बेहतर होगा। तैयार हो जाएँ और इंटरव्यू की इन टिप्स को अपनाकर अपने सिर को ऊंचा रखें:

#1. हमेशा आँखों में आँखें डाल कर बात करें
आत्मविश्वास दिखाने का सबसे सरल तरीका यह है कि आप पूरी बातचीत के दौरान सामने वाले की आँखों में देखकर बात करें। साक्षात्कार लेने वाले व्यक्ति की ओर से नज़रें हटाकर अन्य किसी जगह या नीचे देखने से आप न केवल बैचैनी महसूस करेंगे बल्कि इससे ऐसा दिखेगा कि आपकी इस जॉब में कोई रूचि नहीं है।

#2. इधर उधर न घूमें
इधर उधर घूमना तनाव या घबराहट की निशानी होता है - आपको पता होना चाहिए कि बोलते समय आपको कब थोडा रुकना है और कब चुप रहना है। अपनी प्रतिक्रिया को संक्षिप्त और स्पष्ट रखें और जिस विषय पर चर्चा की जा रही है उससे सटे रहें।

#3. हाज़िर रहें
बातचीत में अपना ध्यान केंद्रित रखें और इसमें पूरी तरह लिप्त रहें। उचित उत्तर देकर अपना उत्साह दर्शायें। अपने दिमाग में असुरक्षा की भावना या नकारात्मक विचार न आने दें।

4. अपनी मुद्रा व्यवस्थित रखें
यदि आप आत्मविश्वास महसूस नहीं कर रहे हैं तो भी अपनी मुद्रा के द्वारा आप अपना आत्मविश्वास दिखा सकते हैं। आपके हाव भाव से न केवल यह दिखता है कि लोग आपको किस तरह देखते हैं बल्कि इससे यह भी दिखता है कि आप स्वयं को किस तरह देखते हैं। इंटरव्यू के पहले अपनी भाव भंगिमा ठीक कर लें।

5. अक्सर हल्का मुस्कुराएँ
खुशमिजाज़ लोग सभी को अच्छे लगते हैं। इंटरव्यू के समय गंभीर मुद्रा न बनाये रखें और बातचीत के दौरान अपने चेहरे पर सुंदर मुस्कान बनाये रखें। हालाँकि झूठी, गूढ़ और सामान्य हंसी के बीच आपको फर्क पता होना चाहिए।

6. आवाज़ को सामान्य बनाये रखें
अपनी आवाज़ को धीमा और संकोच मुक्त रखें। इतना ऊंचा बोलेन कि सबको आसानी से सुनाई दे। याद रखें अपनी बात कहने के लिए आपको ऊंची आवाज़ में बोलने की आवश्यकता नहीं होती।

7. सामान्य रूप से सांस लें
सबसे महत्वपूर्ण और अंतिम बात - गिनते हुए गहरी साँसे लें। इससे आप तुरंत शांत महसूस करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
