Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Teacher's Day: अपने प्यारे टीचर को दे सकते हैं ये उपहार
शिक्षक, ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार होता है जो हमें मानव बनाते हैं, अच्छी सीख और शिक्षा देते हैं। शिक्षक, कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत होते हैं।
बचपन से ही सबसे ज्यादा प्रोत्साहन देने वाले शिक्षक ही होते हैं जो बच्चों को प्यार भी देते हैं और उनके भाग्यविधाता होते हैं।
भारत में शिक्षकों के लिए 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है जो कि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मदिन के उपलध्य में मनाते हैं।
इस दिन छात्र, अपने शिक्षकों के प्रति अपने सम्मान और प्रेम को दर्शाते हैं और इस अवसर पर उन्हें उपहार भी देते हैं। आप भी अपने शिक्षक को इस अवसर पर निम्न उपहार दे सकते हैं:

1. गुलदस्ता -
आप अपने टीचर्स को एक फूलों का गुलदस्ता दे सकते हैं। ये कोई नया उपहार ट्रेंड नहीं है लेकिन इसे सभी पसंद करते हैं। अगर आपकी टीचर को चॉकलेट पसंद है तो आप फूलों के साथ उन्हें चॉकलेट भी दे सकते हैं। होममेड चॉकलेट इसका बेस्ट ऑप्शन हैं।

2. किताब -
सभी टीचर्स बुकलवर्स होते हैं। ऐसे में आप किसी अच्छे राइटर की बुक उन्हें भेंट कर सकते हैं। आप चाहें तो उनके विषय सम्बंधी या कोई क्रिएटिव बुक भी दे सकते हैं। आप स्क्रैब बुक भी दे सकते हैं।

3. मोनोग्राम गिफ्ट -
हैंडमेंड क्रिएटिव गिफ्ट हमेशा सबसे अच्छा विकल्प होता है और ये टीचर्स को भी बहुत पसंद आते हैं। पेन स्टैंड, पेनिस या कॉपी को मोनोग्राम करके कोई डिजाइन बनाएं। इसके बाद उसे अच्छे से डेकोरेट करें और गिफ्ट करें।

4. स्कूल की सामग्री -
टीचर्स को हमेशा स्कूल में इस्तेमाल की जाने वाले स्टेशनरी की जरूरत पड़ती ही रहती है। जैसे - पेन, पेसिंल, नोटपैड या डायरी आदि। आप अपने टीचर्स को एक बास्केट में ये सभी चीजें दे सकते हैं।

5. चॉक का पैकेट -
क्लास में चॉक की जरूरत बहुत होती है। क्यूँ न इस बार आप अपने टीचर्स को कलरफुल चॉक का एक डब्बा दें। आप रेनबो शेड में उन्हें सज़ा कर दें। ये बजट में भी आएगा और उनके काम भी आएगा।

6. ऑटोग्राफ फ्रेम -
आप एक तस्वीर लें जिसमें वो टीचर और सभी स्टूडेंट हो और उसमें सभी छात्रों के हस्ताक्षर लें। इस तरह वो पिक्चर उनके लिए हमेशा ख़ास बनी रहेगी। ये सबसे अनमोल उपहार है।

7. बुलेटिन बोर्ड और बुकमार्क -
टीचर्स को बुलेटिन बोर्ड और बुकमार्क उपहार में दिये जा सकते हैं। इनकी आवश्यकता पड़ती ही रहती है। आप इन्हें घर पर ही डीआईवाई से बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications