जानिए, आपके नितम्‍बों के आकार आपकी पर्सनेलिटी के बारे में क्‍या राज खोलते है?

क्‍या आपने कभी बट यानी नितम्‍बों के आकारों पर गौर किया है? जी हां सुनकर हंसी आ रही होगी ना लेकिन नितम्‍बों का आकार भी आपकी पर्सनेलिटी के बारे में बहुत कुछ बताता है।

नख से लेकर शिख का आकार आपकी पर्सनेलिटी से जुड़ी कई चीजों के बारे में बताता है। आप किसी की भी नाक, आंखे और अंगुलिया देखकर उस शख्‍स की शख्सियत के बारे में आसानी से मालूम कर सकते हैं।

लेकिन क्‍या आपने कभी बट यानी नितम्‍बों के आकारों पर गौर किया है?

जी हां सुनकर हंसी आ रही होगी ना लेकिन नितम्‍बों का आकार भी आपकी पर्सनेलिटी के बारे में बहुत कुछ बताता है।

ये ऐसे लक्षण हैं जो किसी व्यक्ति के शारीरिक और चेहरे की विशेषताओं को देखकर हमें समझने में सहायता करते हैं।

आइए इस बारे में ज्‍यादा मालूम करने के लिए पढ़ते है यहां-

चौकोर आकार के नितम्‍ब

चौकोर आकार के नितम्‍ब

कहा जाता है कि जिन लोगों के नितम्‍ब चौकोर आकार के होते है वो लोग काफी आलसी प्रवृति के होते हैं। इसके अलावा वो यह बात भी दर्शाता है कि ऐसे लोगों को अपने नितम्‍बों के आकार को ब‍दलने के लिए कठोर एक्‍सरसाइज करने की जरुरत होती है। ऐसी ही प्रवृति के ये इंसान भी होते है। इन लोगों को बदलने के लिए काफी मेहनत की जरुरत होती है।

गोलाकार नितम्‍ब

गोलाकार नितम्‍ब

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के गोलाकार नितम्‍ब होते हैं, ऐसे लोग काफी स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक होते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग काफी सकरात्‍मक ऊर्जा से भरे हुए होते हैं। इसके अलावा वो अपने आसपास के वातावरण को ज्‍यादा गम्‍भीर नहीं होने देते हैं। ऐसे लोगों की मौजूदगी से ही माहौल में चार चांद लग जाते हैं।

दिल के आकार वाले नितम्‍ब

दिल के आकार वाले नितम्‍ब

ज्‍यादात्‍तर लोग इस तरह के नितम्‍बों की चाह रखते हैं। क्‍योंकि इस आकार को बेस्‍ट नितम्‍बों का आकार माना जाता है। ये भी कहा जाता है कि हार्ट शेप बट वाले लोग काफी इंटेलक्‍चुअल होते और वे अपने एटीट्यूट को ओढ़कर चलते हैं। ये लोग काफी साहसी प्रवृति के होते हैं जो अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त करने से बिल्‍कुल भी नहीं कतराते हैं।

V- आकार के नितम्‍ब

V- आकार के नितम्‍ब

इस तरह के नितम्‍ब अधिक उम्र के लोगों में पाए जाते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि उम्र के साथ अनुभव भी बढ़ता है। इस तरह के नितम्‍बों वालों को नए बोतल में पुरानी शराब कहा जाता है अर्थात काफी अनुभवशील माना जाता है। इन्‍हें समाधान कर्ता के रुप में भी माना जाता है जिनके पास हर समस्‍या का निवारण होता है। इसके अलावा ये लोग काफी शांतिप्रिय लोग होते हैं।

A- आकार के नितम्‍ब

A- आकार के नितम्‍ब

इस तरह आकार वाले लोग अपने दैनिक जीवन को लेकर काफी सजग रहते है। इनके लिए परिवार ही सबकुछ होता हैं। जब कोई इस तरह के आकार के नितम्‍बों बारे में सोचता है तो निश्चिततौर पर उनके दिमाग में एक गिलास का स्‍ट्रक्‍चर उभरकर आ जाता होगा। ऐसे नितम्‍ब के आकार वाले अपने लक्ष्‍य को लेकर बहुत ही ज्‍यादा केंद्रित होते हैं।

Desktop Bottom Promotion