Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
ऑफिस में कैसे डील करें अनप्रोफेशनल लोंगो से
ऐसे में आपको अपना दिमाग ठंडा रखना होगा और समझदारी के साथ काम लेना होगा। हम आपको बता रहे हैं कि ऑफिस के माहौल में ऐसे लोगों से निपटने के 6 आसान तरीके-
हो सकता है कि आप अपने ऑफिस में एक गंभीर आदमी माने जाते हों, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आपके कलीग भी आप जैसे ही हों। कहने का मतलब है कि हर ऑफिस में अनप्रोफेशनल लोग मौजूद हैं, जो काम की जिम्मेदारी को नहीं समझते।
ऐसे लोग उन लोंगो के लिये घातक सिद्ध होते हैं, जो महनत और लगन के साथ अपना काम करते हैं। आप जितना भी चाहें ऐसे अनप्रोफेशनल लोंगो को इगनोर नहीं कर सकते।
ऐसे में आपको अपना दिमाग ठंडा रखना होगा और समझदारी के साथ काम लेना होगा। हम आपको बता रहे हैं कि ऑफिस के माहौल में ऐसे लोगों से निपटने के 6 आसान तरीके-

खुद का दिमाग रखें ठंडा
ऑफिस में कोई आपके विपरीत बोले तो उस पर तुरंत प्रक्रिया ना दें और उस दौरान अपने दिमाग को ठंडा रखें। गुस्सा ना हों क्योंकि ऐसे में आप अपना रिश्ता उस कलीग के साथ खराब कर सकते हैं। कूल रहते हुए आप नियंत्रित रहते हैं और सही निर्णय लेने की स्थिति में रहते हैं।

दूसरों के अनुभवों से भी सीखें
अनप्रोफेशनल लोंगो से ऑफिस में ना सिर्फ आप ही बल्कि ऑफिस के हर लेाग ही परेशान रहते हैं। तो ऐसे में उस व्यक्ति के प्रति लोगों के व्यवहार को देखें और सुनें। उनका भी अनुभव सुनें और अपने भी अनुभव उनसे शयर करें।

हमेशा साफ बात कहें
ऑफिस में कही गई एक छोटी सी भी बात इतना तूल पकड़ सकती है, आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। तो ऐसे में उस व्यक्ति के बारे में आपकी क्या राय है, उसे साफ बताइये। उनको बोलिये कि तुम्हारे व्यावहार से आपको किस तरह से फरक पड़ता है।

उसके साथ ना करें बुरा बर्ताव
कोई इंसान नहीं चाहता कि उसका ऑफिस में मजाक उड़े या अनादर हो। इसलिये आपको चाहे उस व्यक्ति से जितनी भी दिक्कत क्यूं ना हो, उसके साथ सम्मान से ही पेश आइये। इससे आपका संस्कार झलकेगा और वह व्यक्ति आपकी इज्जत भी करेगा।

अपने काम पर फोकस करें
ऑफिस आते ही आप अपने काम पर पूरा फोकस कर लें। कानों में हेडफोन लगा लें और सिर्फ लैपटॉप या कंप्यूटर पर नजर गड़ा लें। ऐसे में अगर कोई आपको डिस्टर्ब करना चाहेगा भी तो भी नहीं कर पाएगा।

एच आर से बात करें
अगर आप उस व्यक्ति को नजरअंदाज नहीं कर पा रहे हैं तो, अपने एच आर से सीधे जा कर बात करें। इसके आपको जरुर सहायता मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
