Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
दुनिया की सबसे सेक्सी दुल्हन ने चर्च में किया ऐसा काम, अब खानी पड़ेगी जेल की हवा
रशियन मॉडल कसेनिया पर चर्च ने अश्लील कपड़ों में फोटोशूट करवाकर चर्च की पवित्रता भंग करने का आरोप लगाया है।
रूस में एक मॉडल को एक पुराने चर्च में ब्राइडल फोटोशूट करवाना महंगा साबित हो गया है। अब उस मॉडल पर तीन साल के लिए जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल चर्च ने उस पर अश्लील कपड़ों में फोटोशूट करवाकर चर्च की पवित्रता भंग करने का आरोप लगाया है। ऐसे मामलों में रूस में बहुत कड़े कानून हैं।
मॉडल ने एक वेडिंग मैग्जीन के लिए तस्वीरें खिंचाई थीं। अब मॉडल के साथ-साथ फोटोग्राफर और मैग्जीन के एडिटर को भी जेल हो सकती है।

ट्रांसपेरेंट ड्रेस और लिंग्रीज पहनी
कसेनिया कलुगिना नामक 23 साल की मॉडल ने तातरस्तान रीजन के एक पुराने चर्च में ब्राइडल फोटोशूट कराया था। इस दौरान उन्होंने ट्रांसपेरेंट ड्रेस और रिवीलिंग लिंग्रीज पहन रखी थी।

जर्जर अवस्था में ये चर्च
इस मुस्लिम बहुल क्षेत्र में यह चर्च रूसी क्रांति के पहले का है और बहुत जर्जर हो चुका है। हालांकि अब भी यहां कभी-कभार प्रार्थना और धार्मिक गतिविधियां होती हैं।

किया अपवित्र काम
चर्च के अधिकारियोां का कहना है कि कसेनिया ने बिना सिर ढंके और अर्द्धनग्न हालत में चर्च की इमारत में फोटो खिंचवाकर इसकी पवित्रता भंग की है। इस बारे में फादर व्लादिमीर का कहना है कि चर्च एक्टिव है या नहीं या टूटा-फूटा है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मॉडल का कृत्य अस्वीकार्य है।

मैगजीन ने मांगी माफी
हालांकि मैग्जीन ‘सोवेत डा लियुबोव' ने 1897 में बने इस चर्च में फोटोशूट के लिए माफी मांग ली है। लेकिन इस मॉडल के साथ फोटोग्राफर और एडिटर को भी जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

दुनिया की सबसे सेक्सी दुल्हन
हालांकि मॉडल कसेनिया ने इस महीने की शुरुआत में अपनी शादी चर्च के बजाय एक जंगल में की थी। इस मॉडल को "विश्व की सबसे "World's Sexiest Bride" रूप में बताया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
