Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
इस महिला ने पति की जगह चुना पालतू कुत्तों को, तोड़ दी 25 साल की शादी
वह ऐसी कौन सी चीज़ है जिसके लिए आपका पार्टनर आपको छोड़ सकता है? कई सारे पशु प्रेमी अपने पालतू जानवर के लिए कहेंगे कि वह अपने पार्टनर को अपने पालतू जानवर के लिए छोड़ सकते हैं।
हालांकि, कई लोग पालतू जानवर के लिए अपने पार्टनर को नहीं छोड़ेंगे, पर एक किस्सा काफी आश्चर्यजनक था जहाँ एक महिला ने ओपने पार्टनर को अपने पालतू जानवर के लिए छोड़ दिया।

इस अजीबोगरीब किस्से के बारे में जानें जहाँ एक महिला जो 25 साल से शादीशुदा थी और जिसका 22 साल का बेटा था, ने अपने पति को अपने पालतू कुत्ते के लिए छोड़ दिया।
वह उसके कुत्तों से ऊब चुका था
माइक हसलम 53 साल का आदमी है जिसने अपनी पत्नी से कहा कि वह उन 30 कुत्तों से ज़्यादा उसे तवज्जो दे जिन्हें उसने अपने घर में पाल रखा था। पर उसे तब आश्चर्य हुआ जब उसकी पत्नी श्रीमती हसलम ने ऐसा करने से मना कर दिया और अपने 30 पालतू कुत्तों के साथ रहना पसंद किया।
वह अपने आप को अब खुश बताती है
लिज़ का यह कहना है कि वह अपने पति से अलग होने के बाद अब काफी खुश है। 25 साल की शादी में इस जोड़े का एक 22 साल का बेटा है। लिज़ ने कहा: "मेरे पति ने कहा कि उसे या कुत्तों में से किसी एक को चुनो। मैंने उसके बाद से उससे बात नहीं की!"
वह बचपन के प्रेमी थे
यह दोनों तब मिले थे जब लिज़ सिर्फ 16 साल की थीं और स्कूल ख़त्म होने पर उन्होंने घर छोड़कर हसलम के साथ रहने का निर्णय लिया था। अपने पूरे जीवन में वह कुत्तों के साथ ही बड़ी हुईं क्यूंकि उनकी माँ ने वेस्ट हाइलैंड टेरियर्स ब्रीड का कुता पाला था और उसके पापा का पशुओं के खाने का व्यापार था।
वह कुत्तों के लिए बचाव घर चलाती थीं
उन्होंने बेडफॉरबुल्लीज़की स्थापना की- जो कुत्तों के लिए एक बचाव घर था-जहाँ पर 'बुल टेरियर कुत्तों' को बचाया जाता था और ऐसे ही वह करीब 12 कुत्तों का पालन पोषण करने लगी। यह कपल काफी समय एक दुसरे से दूर गुजारता था और इसलिए लिज़ का कुत्तों के प्रति लगाव बढ़ने लगा और इसलिए उनको यह निर्णय लेने में बिल्कुल भी समय नहीं लगा।
वह अब काफी खुश हैं
लिज़ को माइक से अलग हुए करीब 18 महीने हो गए और उनका कहना है कि वह कभी इतनी खुश नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि जब माइक ने उन्हें कुत्तों के लिए छोड़ दिया तो उसके बाद से उनसे कोई भी कांटेक्ट नहीं है।
एक अप्रतिबंधित प्रेमकहानी..
आप क्या करते अगर आप भी लिज़ की जगह होते? अपने पार्टनर को अपने पालतू जानवर के लिए छोड़ते? नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में हमें बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
