Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
सिर्फ यौन संबंध ही नहीं, इन कामों में भी इस्तेमाल होता है कंडोम का...

जब भी हम कंडोम के बारे में बात करते है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में सुरक्षित सेक्स के बारे में आता है। इससे ज्यादा हम हमारा दिमाग लगा भी नहीं सकते है, लेकिन आप न हीं जानते होंगे कंडोम सुरक्षित सेक्स के अलावा बहुत काम की चीज है। ये बहुत सारे कामों में यूज में लिया जा सकता है।
इसके वजह से हम कई चीजें सुरक्षित रख सकते है। अभी तक तो आप सिर्फ एसटीडीज और अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कंडोम के इस्तेमाल के बारे में पढ़ते आ रहे होंगे। लेकिन आज हम आपको कंडोम के ऐसे इस्तेमाल के बारे में बताएंगे जो आपने कभी सोचे भी नहीं होंगे।

फलों को सड़ने से बचाएं
अगर आपके पास कोई फल है जिसे आप अभी खाना नहीं चाहते है तो आप इसे कंडोम में पैक करके रख सकते है। कंडोम में डाले और उसे पैक करके बांध दें।

शू पॉलिशर
क्या आपका जूता गंदा हो गया है और आपको कहीं बाहर जाना है। बहुत जरुरी काम है लेकिन शू पॉलिश भी खत्म हो गया है तो ऐसे में क्या किया जाएं। घर में कही कंडोम है? तो ले आइए सोचिए मत क्योंकि कंडोम में लेटेक्स और उसमें लगा लुब्रिकेंट्स एक बहुत ही बढि़या शू पॉलिशर बन सकते है। बस करना कुछ नहीं है कंडोम निकाल लीजिए फिर उसे अंदर की तरफ वाले भाग को बाहर निकले और जूते पर रगड़ दीजिए फिर देखिए जूते कैसे चमक उठ जाएंगे।

स्ट्रेस बॉल
अगर आप स्ट्रेस में है तो करना कुछ नहीं है। एक कंडोम लीजिए इसमें चावल का आटा डालकर गांठ बांध दे। जब कभी मूड खराब हो तो उसे दबाएं और स्ट्रेस बॉल की तरह खेले। आपको थोड़ा अच्छा लगेगा।

जार ओपनर
कई बार होता है कि कोई न या जार आसानी से नहीं खुलता है ऐसे में आपको करना कुछ नहीं है। एक कंडोम खोलिए जार के ढक्कन पर उसके मुंह से कवर कर दीजिए अब इसे खोलने के हल्का से दबाव बनाएं, देखिए कैसे ये जार खुल जाएगा।

कोल्डपैक
अगर आपके पांव मोच या सूजन आ गई है दर्द तो बर्फ की सिंकाई से ही जाएगा। लेकिन अगर आप सोच रहे है कि कोल्डपैक नहीं है तो कोई बात नहीं एक कंडोम लीजिए उसमें तीन चौथाई पानी और एक तिहाई रबिंग एल्कोहल के अनुपात से भर लीजिए, ये अपने आप फैलता जाएगा और उसे ऊपर से गांठ लगा दीजिए। और फ्रीजर में जमने के लिए डाल दीजिए। यकीन मानिए कंडोम फटेगा नहीं और जमने के बाद आप कोल्ड प्रेस से दर्द को छू मंतर कर सकते हैं।

आग जलाने के लिए
आप मानेंगे नहीं लेकिन कंडोम बहुत जल्दी आग भी पकड़ लेता है। अगर आप कहीं फंस गए है और आग जलाने के लिए कोई सामान नहीं है तो आप कंडोम की मदद से कुछ देर के लिए आग जला सकते है।

सोडा कवर
कई बार होता है कि हम सोडा केन खोल देते है लेकिन पी नहीं पाते है और जल्दी जल्दी में हमें उसे फेंकना पड़ता है लेकिन आप अपने केन को बचा सकते है जानिए कैसे। आप एक कंडोम का पैकेट खोलिए और उसे केन को पहना दीजिए। इससे आपका केन आगे के लिए फ्रेश रहेगा।

वाटरप्रूफ फोन कवर
अगर बहुत तेज बारिश हो रही है और आप बाहर निकलने से डर रहे है कि कहीं आपका फोन भीग कर खराब न हो जाएं। तो डरना की जरुरत नहीं है। अगर आसपास मेडिकल स्टोर है तो एक कंडोम का पैकेट लीजीए उसमें फोन डाल दीजिए और ऊपर से एक गांठ बांध दीजिए। यकीन मानिए पानी की एक बूंद भी उसके अंदर नहीं जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
