Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
मां ने की दूसरी शादी तो बेटे ने फेसबुक पर लिख डाली ये बात, पढ़कर इमोशनल हो जाएंगे आप
हमारे समाज में दूसरी शादी को हमेशा से अलग नजर से देखा जाता है। खासकर जब कोई अधेड़ उम्र में आकर शादी करने का फैसला लेता है तो कई लोगों की भौंहे तन जाती है। कई बार बच्चें भी अपने पैरेंट्स की दूसरी शादी करने के फैसले पर नाराजगी जताते हैं। लेकिन हाल ही फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, इस पोस्ट को लिखने वाले केरल के एक शख्स ने फेसबुक पर मां की दूसरी शादी को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। उसने अपनी मां के बलिदानों का धन्यवाद किया और ऐसी कहानी सुनाई जो सोशल मीडिया में लोगों को काफी पसंद आ रही है।

ये है लिखा है इस वायरल पोस्ट में
वायरल पोस्ट में गोकुल ने मां की पहली शादी को याद किया। जो कुछ खास नहीं थी। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए लिखा- 'मैंने एक बार उनके सिर से खून टपकता हुआ देखा था। उनको काफी प्रताड़ित किया गया। मैं जब पूछा कि आप इतना सहन क्यों कर रहे हो। मुझे याद है अम्मा ने कहा था कि वो मेरे लिए जी रही हैं और इससे अधिक सहन कर सकती हैं।'
गोकुल ने उस बात के बारे में बताया जब वो और उनकी मां घर छोड़कर जा रही थीं! उन्होंने आगे लिखा- जब मैं अपनी मां की उंगली पकड़कर घर छोड़कर निकल रहा था तो मैंने सोचा था कि एक दिन मैं अपनी मां की दूसरी शादी कराउंगा। मेरी मां ने मेरे लिए खूब संघर्ष किया। उन्होंने मेरे लिए सारे सपने और करियर छोड़ दिया। मैं आगे कुछ नहीं कहना चाहता। मैं इस बात को सीक्रेट नहीं रखना चाहता था। उन्होंने आखिर में लिखा- 'शादी की शुभकामनाएं, मां।'
पोस्ट को 38 जार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है
गोकुल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। मंगलवार से अब तक 38 हजार से लोगों ने लाइक किया है। करीब साढ़े तीन हजार लोग इसे शेयर कर चुके हैं। इतने ही लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कई लोगों ने गोकुल के इस फैसले को बेहतरीन और साहसी बताया। कुछ ने लिखा, वाकई तुमने बेटे होने का फर्ज निभाया।



Click it and Unblock the Notifications
