Latest Updates
-
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर
'डांसिंग अंकल' का नया वीडियो आया सामने, चचा बनकर इंटरनेट पर मचा रहे है धमाल
अंकल तो आपको याद होंगे ना, जिनका शादी में नाचते हुए का एक वीडियो 2018 में खूब वायरल हुआ था। जिसमें में वो गोविंदा के एक सॉन्ग 'आपके आने जाने से' पर मूव्स दिखाकर छा गए थे। इंटरनेट पर डांसिंग अंकल के नाम से मशहूर हुए संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू अंकल का हाल ही में 'चचा नाच ' नाम से फीचर वीडियो सामने आया हैं। जिसमे वो बॉलीवुड के फेमस सिंगर बेनी दयाल के साथ दिखाई दे रहे हैं। ऑनलाइन ये वीडियो रिलीज होते ही ट्रेंड कर रहा है।

बेनी दयाल और जेसिम ने कम्पोज किया है वीडियो
ये वीडियो फ़ेमस सिंगर बेनी दयाल और एक यूएई बेस्ड म्यूज़िक कम्पोजर जासिम (Jasim) ने बनाया है। वीडियो का नाम 'चच्चा नाच' है। इसमें बेनी दयाल डांसिंग अंकल को डांस करने की सलाह दे रहे हैं। वीडियो में डांसिंग अंकल ने अपने मूव्स को बखूबी तरीके से दिखाया है। इस वीडियो को देखते हुए आप भी झूम उठेंगे।देखिए 'चचा नाच' का वीडियो यहांं-
लाखों लोगों ने देखा
'चचा नाच' ये वीडियो जब से ऑनलाइन वीडियो शेयर हुआ हुआ है तब से लाखों दर्शकों ने इस वीडियों को देखा है और डांसिंग अंकल की डांस का खूब तारीफ की है।
इस वीडियों ने बनाया था इंटरनेट सेंसेशन
एक रिश्तेदार की शादी में डांसिंग अंकल ने गोविंदा के गाने पर डांस किया था। जिसके बाद उनके इस डांस का वीडियो खूब वायरल हुआ था। गोविंदा को इंस्पिरेशन मानने वाले संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू अंकल, भोपाल के भाभा इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट में अस्सिटेंट प्रोफेसर हैं। इस वीडियों ने बनाया था डब्बू अंकल को डांसिंग अंकल।

काफी पसंद किया जा रहा है वीडियो
5 मार्च को यूट्यूब पर इस वीडियो को रिलीज किया गया है. जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो के करीब डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications