Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कपल्स को पसंद आ रहा है डायमंड फिंगर पियर्सिंग
इन दिनों कपल्स के बीच एक नया ट्रेंड मशहूर हो रहा है। इस ट्रेंड में कपल्स अपनी स्किन पर पियर्सिंग कराते हैं और सीधे डायमंड को उसमें लगा लेते हैं।

ये ट्रेंड ज्यादातर कपल्स के बीच में ही देखा जा रहा है, खासतौर से उनमें जो पारंपरिक शादी की अंगूठी नहीं पहनना चाहते हैं। इसका क्रेज सोशल मीडिया पर भी दिखने लगा है। आईए डायमंड फिंगर पियर्सिंग के बारे में थोड़ी और जानकारी हासिल करते हैं और जानते हैं एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।

बॉडी पियर्सिंग प्रोफेशनल क्या सोचते हैं इसके बारे में
सभी की उंगली के बीच सॉफ्ट मसल होता है और इसकी वजह से ही हमारी उंगलियां फ्लेक्सिबल रहती हैं। इस हिस्से के बहुत कम टिश्यू होते हैं जो सक्रिय रूप से काम करते हैं। इस वजह से हो सकता है यहां की त्वचा पर पियर्सिंग सही ढंग से नहीं बैठ पाएगी। इसलिए एक्सपर्ट्स इसकी सलाह नहीं देते हैं।

ये ट्रेंड पागलपंती वाला और खतरनाक है
एक तरफ कपल्स इस तरह अपने पार्टनर के प्रति अपने प्रेम का इजहार करने के तरीके को लेकर खुश हो रहे हैं और वहीं डॉक्टरों ने इस पूरी प्रक्रिया को खतरनाक करार दिया है और इसके पीछे कई कारण भी दिए हैं।

ये जीवनभर के लिए है एक जख्म
जो लोग इस ट्रेंड के पीछे पागल हो रहे हैं और इसे ट्राई कर रहे हैं, उन्हें ये समझना होगा कि ये एक खुले जख्म की तरह है और इससे आप परेशान होते रहेंगे। रोजमर्रा के काम करने के दौरान इससे आपको बहुत तकलीफ होगी।

सोशल हिट बन चुका है ये ट्रेंड
इस ट्रेंड को फॉलो करने वालों को थोड़ा दर्द का सामना करना पड़ेगा लेकिन कमाल की बात ये है कि इसके बावजूद इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसे युवाओं का बेहतर रिस्पांस मिल रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
