Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
मेक्सिकन एड एजेंसी ने रिक्रिएट किया बेंगलुरु का वायरल मूनवॉक वीडियो, आर्टिस्ट ने दी ये प्रतिक्रिया
कुछ दिनों पहले बेंगलुरु के आर्टिस्ट बादल नानजुंदास्वामी का सड़कों की दुर्दशा को दिखाने के लिए बनाया गया मूनवॉक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद सोशल मीडिया में उनके इस क्रिएटिव आइडिए की खूब तारीफ हुई थी। नानजुंदास्वामी के आइडिए के तर्ज पर एक मैक्सिकन एड एजेंसी ने इस आइडिया को रिक्रिएट करते हुए एक वीडियो बनाया है। इस बात की जानकारी खुद बादल ने ट्वीट करके दी। जिसमें उन्होंने कहा कि एक मैक्सिकन एजेंसी ने फेसबुक के जरिए उनके द्वारा बनाया गए इस वीडियो को रिक्रिएट बनाने की परमिशन ली थी।

एक जैसा ही बनाया वीडियो
मैक्सिकन एड एजेंसी ने भी बिल्कुल वैसा ही वीडियो तैयार किया हैं। जैसे बादल ने तैयार किया था। इस वीडियो में एक एक शख्स अंतरिक्ष यात्री की ड्रेस पहन ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर चलता हुआ दिखाई दे रहा हैं। अचानक ही थोड़ी देर में एक वाहन उसके पास से गुजरता है। तब मालूम चलता है कि ये कोई चांद नहीं किसी खस्ताहाल सड़क का नजारा है।

मिल रहे हैं कई मैसेज
बादल ने बताया कि उन्हें भारत के अलावा दुनियाभर से इस मूनवॉक वीडियो को बनाने के लिए सोशल मीडिया में रिक्वेस्ट मिल रही हैं।

अनोखे आर्टवर्क के लिए जाने जाते हैं नानजुंदास्वामी
पहले भी कर चुके हैं अलग तरह का प्रदर्शन नानजुंदास्वामी इससे पहले भी करीब 25 इसी तरह के आर्टवर्क कर चुके हैं। सड़क के गड्ढों की तरफ लोगों का ध्यान खींचने के लिए वह कभी इनमें मगरमच्छ और कभी विशाल अनाकोंडा सांप के पुतले रखकर प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके अलावा शहरों में मेनहॉल की समस्या को इंगित करने के लिए वो सड़कों पर आर्टवर्क के जरिए अपना विरोध दिखा चुके हैं।
देखिए वीडियो
देखिए वीडियो में जो मैक्सिकन एड एजेंसी ने बेंगलुरु आर्टिस्ट का ऑरिजनल मूनवॉक वीडियो को देखकर रिक्रिएट किया हैं।



Click it and Unblock the Notifications
