Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
अनोखा तरीका: कोरोना से बचने के लिए स्पेस सूट में वॉक पर निकलता है ये कपल, लोग खींचने लगते है फोटो
सोशल मीडिया पर इन दिनों के ब्राजील के इस कपल की चर्चा है। चर्चा की वजह है इनका स्पेस सूट जिसके पहनकर ये रियो डे-जेनेरियो में टहलते हुए नजर आते हैं। लोग बार-बार इन्हें मुड़कर देखते हैं और सेल्फी खींचवाने की जिद करने लगते है। दरअसल कपल कोरोना से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं। 66 वर्षीय टर्शियो गैल्डिनो का कहना है कि कुछ समय पहले उन्होंने दो स्पेस सूट खरीदे थे। इसका हेल्मेट उन्होंने खुद तैयार किया है। शुरुआत में पत्नी इसे पहनकर लोगों के बीच जाने से शर्मा रही थी लेकिन बाद में समझाने पर वह राजी हुई और अब ये लोग बीच किनारे सुबह के समय स्पेस सूट में टहलते हुए नजर आ जाते हैं।

क्यों चुना स्पेस सूट
जब भी कोई इस कपल को बीच में स्पेस सूट में टहलते हुए देखता है तो हर किसी के दिमाग में ये ही सवाल आता है कि स्पेस सूट ही क्यों?
दरअसल इसके पीछे माजरा ये है कि टर्शियो को क्रोनिक लंग डिजीज है जिसकी वजह से उनका इम्यून सिस्टम कमजोर है। इसके अलावा टर्शियो का अंतरिक्ष और अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर काफी दिलचस्पी है। जिस वजह से उन्हें ये सूट पहनने का आयडिया आया और इस वजह से उन्होंने स्वास्थय विशेषज्ञों की सलाह लेके ये सूट खरीद लिया।



Click it and Unblock the Notifications
