Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दिल्ली में खुला ऑक्सीजन बार, 15 मिनट ऑक्सीजन लेने के चुकाने होंगे 299 रुपए
ऑक्सी प्योर बार में सात तरीके की अरोमा हैं। इनमें लेमनग्रास, ऑरेंज, दालचीनी, स्पीयरमिंट, पुदीना, नीलगिरी और लैवेंडर शामिल हैं। ऑक्सीजन लेने वाले लोग अपनी-अपनी पसंद के अरोमा वाले ऑक्सीजन सिलेक्ट कर सकते हैं। यहां 15 मिनट के ऑक्सीजन की कीमत 299 रुपए है। 499 रुपए में भी अरोमा दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस बार में आने वाले लोगों को पहले पूरी तरीके से इस ऑक्सी प्योर के बारे में बताया जाता है। लेकिन इस दौरान अगर किसी को अस्थमा या ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारी है तो उन लोगों को ये ऑक्सीजन लिए जाने से मना किया जाता है। ऑक्सी बार में पूरी एहतियात बरती जाती है।

15 मिनट शुद्ध हवा खाने के लिए देने होंगे 299 रुपए
ऑक्सी प्योर बार में सात तरीके की अरोमा हैं। इनमें लेमनग्रास, ऑरेंज, दालचीनी, स्पीयरमिंट, पुदीना, नीलगिरी और लैवेंडर शामिल हैं। ऑक्सीजन लेने वाले लोग अपनी-अपनी पसंद के अरोमा वाले ऑक्सीजन सिलेक्ट कर सकते हैं। यहां 15 मिनट के ऑक्सीजन की कीमत 299 रुपए है। 499 रुपए में भी अरोमा दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बार में आने वाले लोगों को पहले पूरी तरीके से इस ऑक्सी प्योर के बारे में बताया जाता है। लेकिन इस दौरान अगर किसी को अस्थमा या ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारी है तो उन लोगों को ये ऑक्सीजन लिए जाने से मना किया जाता है। ऑक्सी बार में पूरी एहतियात बरती जाती है।

कैसे ले सकते हैं ऑक्सीजन
कस्टमर को उसके पसंद की अरोमा वाली ऑक्सीजन ट्यूब दी जाती है। इस ट्यूब में एक पतला पाइप लगा होता है जिसके जरिए कस्टमर ऑक्सीजन इनहेल करता है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति एक दिन में एक बार ही इस तरह का ऑक्सीजन ले सकता है।

जानिए इसके फायदें
ऑक्सीजन ना केवल शरीर को स्फूर्ति देता है बल्कि चिड़चिड़ापन भी दूर करता है। इससे रात में नींद अच्छी आती है और स्लीप पैटर्न में भी सुधार होता है। प्योर ऑक्सीजन से स्कीन तो ग्लो करती है साथ ही डिप्रेशन और डाइजेशन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

दिल्ली में 'गंभीर' लेवल पर है प्रदूषण
दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। तीन हफ्ते से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है लेकिन अब तक वायु प्रदूषण कम नहीं हो सका है। शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण 'गंभीर' लेवल पर रहा। कई इलाकों मे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) तो 700 को भी पार कर गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली में सांस लेना दिन ब दिन बदत्तर होती जा रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
