Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
25 से शुरु हो रही हैं फ्लाइट, सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जाने हवाई यात्रा के दौरान किन बातों का रखे
देश में घरेलू उड़ान सेवा 25 मई से शुरू होने वाली है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने गुरुवार को यात्रियों के लिए एसओपी भी जारी कर दिया है। एएआई ने घरेलू उड़ानें पुन: आरंभ करने के लिए हवाईअड्डों के लिए मानक संचालक प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी कर दिया है। एएआई ने अपने एसओपी में कहा है कि यात्रियों के लिए हवाईअड्डा टर्मिलन इमारत में प्रवेश करने से पहले थर्मल जांच क्षेत्र से गुजरना अनिवार्य होगा साथ ही बिना फेस मास्क के यात्रा संभव नहीं होगी।
हवाईअड्डा संचालकों को टर्मिनल इमारत में प्रवेश से पहले यात्रियों के सामान को संक्रमण मुक्त करने के लिए उचित प्रबंध करने होंगे। एयरलाइन कंपनियों को कोरोना वायरस के चलते तमाम हिदायतें दी गई हैं, जैसे पीपीई सूट पहनना, सैनिटाइजेशन आदि। लेकिन हफाई सफर के लिए आपके लिए भी कई शर्तें हैं। मसलन, मास्क जरूरी होगा और आपको कम से कम दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा।

- हवाई सफर से पहले जान लें कुछ जरूरी बातें
- हर यात्री के मोबाइल फोन में न केवल आरोग्य सेतु एप्लिकेशन इंस्टॉल होना चाहिए, बल्कि उसका स्टेटस भी ग्रीन होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर आपको एयरपोर्ट टर्मिनल के भीतर इंट्री नहीं मिलेगी।- 14 साल तक के बच्चों को छोड़ सभी यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप जरूरी।
- एयरपोर्ट पर अब फ्लाइट के निर्धारित समय से आपको दो घंटे पहले पहुंचना होगा।
- एयरपोर्ट पहुंचने के लिए ऑथराइज्ड टैक्सी का ही इस्तेमाल करना होगा।
- एयरपोर्ट पर पेमेंट के लिए सिर्फ डिजिटल मोड का हो सकेगा इस्तेमाल।
- एयरपोर्ट पर अन्य किसी भी शख्स या यात्री से 6 फीट की दूरी जरूरी तौर पर बनाए रखनी होगी।
- सिर्फ वेब चेक-इन की सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट के लगे चेक-इन कियॉस्क का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
- एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपने मास्क, शू-कवर पहना है। यह अनिवार्य है।
- विमान में दाखिल होने से पहले आपका टेंपरेचर एक बार फिर चेक किया जाएगा। टेंपरेचर निर्धारित मानक से अधिक पाए जाने पर आपको हवाई यात्रा की इजाजत नहीं मिलेगी।
- विमान में अपनी सीट में बैठने के बाद आपको एक बार फिर सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही, आपको यात्रा के दौरान क्रू के साथ कम से कम संवाद करना है।
- कुछ एयरपोर्ट्स पर जरूरत को देखते हुए यात्रियों को PPE किट भी पहननी पड़ सकती है।
- यात्रियों को सिर्फ चेकइन बैगेज ले जाने की होगी इजाजत, पहले चरण में केबिन बैगेज पर पूरी तरह से मनाही रहेगी।
- एक यात्री को 20 किलो भार वाले एक ही चेक इन बैगेज ले जाने की इजाजत मिलेगी।
- चेकइन के दौरान, आपको खुद अपना बैग उठाकर बैगेज बेल्ट में रखना होगा।
- हालांकि, हवाई यात्रा के पहले चरण में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले यात्रियों को हवाई यात्रा की इजाजत नहीं मिलेग।
- टिकट बुकिंग के दौरान एयरलाइंस यात्रियों को एक फार्म उपलब्ध कराएगी, जिसमें उन्हें अपनी कोविड-19 हिस्ट्री की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा, यदि कोई यात्री बीते एक महीने के दौरान क्वारंटाइन में रहा है तो इसकी जानकारी भी एयरलाइंस को देनी होगी।



Click it and Unblock the Notifications
