Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
हिंदी दिवस: जानें मातृभाषा हिंदी से जुड़े ये दिलचस्प फैक्ट्स, इन्हें पढ़ गर्व महसूस करेंगे आप
आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 14 सितंबर 1953 को पहली बार देश में हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस के मौके पर हम आपको इस भाषा के बारे में ऐसी कई रोचक जानकारी दे रहे हैं, जो हर भारतीय को जरूर जाननी चाहिए। इसमें ऐसी कई बातें भी हैं जो आपको एक हिंदीभाषी होने पर गर्व कराएंगी।

- दुनिया में करीब 150 देश ऐसे हैं जहां हिंदीभाषी लोग मौजूद हैं।
हिंदी की जड़ें लगभग 5,000 ईसा पूर्व से बोली जानी वाली संस्कृत भाषा के साथ जुड़ी हुई हैं।
- हिंदी फारसी भाषा का शब्द है। हिंदी शब्द की उत्पत्ति सिन्धु (सिन्ध) से हुई है। हिन्दी शब्द खुद फारसी शब्द 'हिन्द'से लिया गया है। हिन्द शब्द का आशय 'सिंधु नदी की जमीन'से है। क्योंकि ईरानी भाषा में 'स' को 'ह' बोला जाता है। हिंदी शब्द सिन्धु शब्द का प्रतिरूप है।
- हिंदी मंदारिन, स्पैनिश, इंग्लिश के बाद विश्व की चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है।
- अमेरिका के 45 और विश्व भर के करीब 175 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है।
- ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की 'वर्ल्ड इंग्लिश एडिटर' डेनिका सालाजार के अनुसार अब तक हिंदी भाषा के 900 शब्दों को डिक्शनरी में जगह मिल चुकी है। दुनिया की सबसे प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी (शब्दकोश) हर साल भारतीय शब्दों को जगह दे रही है। इनमें हिंदी के शब्दों की बहुलता है। ऑक्सफोर्ड ने 2019 के मार्च संस्करण में हिंदी का शब्द 'चड्डी' इंग्लिश शब्दों की लिस्ट में शामिल किया है। इसी तरह बापू, सूर्य नमस्कार और अच्छा शब्द भी इस प्रतिष्ठित शब्दकोश में जगह बना चुके हैं। साल 2017 में ऑक्सफोर्ड ने करीब 70 भारतीय शब्दों को शामिल किया था, जिनमें 33 से ज्यादा हिंदी थे। इससे पहले 2017 में नारी शक्ति और 2018 में आधार शब्द को 'हिंदी शब्द ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया था।
-'अरे यार!', भेलपूरी, चूड़ीदार, ढाबा, बदमाश, चुप, फंडा, चाचा, चौधरी, चमचा, दादागीरी, जुगाड़, पायजामा, कीमा, पापड़, करी, चटनी, अवतार, चीता, गुरु, जिमखाना, मंत्र, महाराजा, मुग़ल, निर्वाण, पंडित, ठग, बरामदा जैसे शब्द पहले से शामिल थे। अंग्रेजी भाषा के सैकड़ों शब्द हिंदी से लिए गए हैं जैसे- जंगल, महात्मा, चीता, अवतार, इत्यादि हिंदी भाषा से लिए गए हैं।

- दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में फिजी नाम का एक द्वीप देश है जहां हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। भारत, फिजी के अलावा मॉरीशस, फिलीपींस, नेपाल, गुयाना, सुरिनाम, त्रिनिदाद, तिब्बत और पाकिस्तान में कुछ परिवर्तनों के साथ ही सही लेकिन हिंदी बोली और समझी जाती है।
- हिंदी भाषा के कुछ बेहद प्रचलित शब्द दरअसल दूसरी भाषाओं से लिए गए हैं, जैसे समोसा। इसका मूल नाम 'सम्बुसक' जो कि एक पर्शियन शब्द है। कुछ देशों में इसे सोम्सा और सम्बुसा भी कहा जाता है। जलेबी यह शब्द अरबी शब्द 'जलेबिया' से बना है। इसके अलावा गुलाब जामुन। यह भी एक पर्शियन शब्द 'गुल' और 'जामुन' से बना है। गुल का मतलब होता है फूला हुआ और जामुन का मतलब पानी होता है।
- 1977 में पहली बार तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिंदी में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को संबोधित किया था।
- 1805 में लल्लूलाल द्वारा लिखी गई पुस्तक प्रेम सागर को हिंदी की पहली किताब माना जाता है। इसका प्रकाशन फोर्ट विलियम कोलकाता ने किया था।
- सन 1900 में सरस्वती में प्रकाशित किशोरीलाल गोस्वामी की कहानी इंदुमती को पहली हिंदी कहानी माना जाता है।
- 1913 में दादा साहेब फाल्के ने 'राजा हरिश्चंद्र' का निर्माण किया, जिसे पहर्ली हिंदी फीचर फिल्म कहा जाता है।
- सन 1796 में पहली बार कोलकाता में टाइप आधारित पहली हिंदी की पुस्तक का प्रकाशन हुआ। यही हिंदी व्याकरण की पुस्तक थी। 1826 में हिंदी के पहले समाचार पत्र (साप्ताहिक) उदंत मार्तंड का प्रकाशन कोलकाता से शुरू हुआ।
- पहली बोलती हुई हिंदी फिल्म आलम आरा का प्रदर्शन 14 मार्च 1931 को हुआ।
- इंटरनेट के प्रसार से किसी को अगर सबसे ज्यादा फायदा हुआ है तो वह हिन्दी है। 1997 में हुए एक सर्वेक्षण में पाया गया था कि भारत में 66 फीसदी लोग हिंदी बोलते हैं, जबकि 77 प्रतिशत इसे समझ लेते हैं। डिजिटल माध्यम में 2016 र्में हिंदी समाचार पढ़ने वालों की संख्या 5.5 करोड़ थी, जो 2021 में बढ़कर 14.4 करोड़ होने का अनुमान है।



Click it and Unblock the Notifications
