Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सिर्फ हिंदू ही नहीं मनाते हैं बसंत पंचमी, दिल्ली की इस दरगाह में भी मनाई जाती है 'सूफी बसंत'
जब कभी हम बसंत पंचमी के बारे में जिक्र करते हैं तो पीले धान, पीले कपड़े और मां सरस्वती की पूजा की ध्यान दिमाग में सबसे पहले आता हैं। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि बसंत पंचमी सिर्फ हिंदूओं का त्योहार नहीं हैं, सूफी इस्लाम से भी इसका नाता है। दिल्ली में मौजूद हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह में बसंत पंचमी का जश्न हर साल मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस सूफी बसंत से जुड़े किस्से के बारे में।

ऐसा शुरु हुआ बसंत पंचमी बनाने की रवायत
हजरत निजामुद्दीन औलिया चिश्ती घराने के चौथे सूफी संत थे। उनके सबसे प्रसिद्ध शिष्य उर्दू शायर अमीर खुसरो थे। हजरत निजामुद्दीन औलिया का एक भांजा था जिससे वे बहुत स्नेह करते थे, पर उसकी असमय मौत से वो बहुत उदास रहने लगे। अमीर खुसरो उनको खुश करना चाहते थे। इस बीच बसंत ऋतु आई। कहते हैं कि खुसरो ने सरसों और गेंदे के पीले फूलों से एक गुलदस्ता बनाया और निजामुद्दीन औलिया के सामने पहुंचे।

पीला साफा बांध और महिलाओं के पीले कपड़े पहन खूब नाचे गाए। उन्हें स्त्री के वेश में देख हजरत निजामुद्दीन की हंसी लौट आई। तब से खुसरो जीवन भर बसंत पंचमी का त्योहार मनाते रहे। खुसरो के बाद भी पिछले 700 सालों से ये परंपरा चलती रही। हर साल दरगाह पर खुसरो की रचनाओं को गाया जाता है। सरसों और गेंदे के फूलों से दरगाह सजाई जाती है वैसे हिंदू पंचांग से अलग सूफी रवायत में बसंत का त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के पांचवें महीने, जूमादा अल अव्वल के तीसरे दिन मनाया जाता है।

पाकिस्तान में भी मनाई जाती है बसंत पंचमी
दरगाह हजरत निजामुद्दीन औलिया में बसंत पंचमी का मेला लगता है। यह तीन दिन चलता सर पर पीला कपड़ा बांधे स्त्री-पुरुष हाथों में सरसों के फूलों का गढ़वा लिए मजार पर चढ़ाते हैं और खुसरो की कव्वालियां गाते हैं। अमीर खुसरो द्वारा बसंत मनाने की रिवायत की याद में पाकिस्तान की दरगाहों में बसंत पंचमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
