Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Mother's Day 2022: पहली बार सेलिब्रेट करने वाले हैं यह दिन तो ऐसे बनाएं इसे यादगार
कहते हैं मां शब्द में पूरी दुनिया बसी होती है। बच्चे को जन्म देते समय एक मां को असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा पूरे नौ महीने वह कई तरह के उतार चढ़ाव झेलती है। मां और बच्चे का रिश्ता अनमोल होता है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। मां की ममता, प्यार और बलिदानों को सेलेब्रट करने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। हालांकि अपनी मां को उनका महत्व बताने के लिए एक दिन काफी नहीं होता है, लेकिन फिर भी बच्चे उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए हर साल यह दिन धूमधाम से मनाते हैं।
सिर्फ शहरों में ही नहीं आजकल गांव में भी मदर्स डे की धूम देखने लायक होती है। इस बार यह खास दिन 8 मई को मनाया जाएगा। अगर आज से पहले आपने कभी मदर्स डे नहीं मनाया और इस बार आप अपनी मां को सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो हमारे पास कुछ अच्छे और बजट फ्रेंडली आडियाज आपके लिए हैं। तो आइए आपको बताते हैं।

कुछ हटकर गिफ्ट
इस तरह के मौकों पर सबसे पहले चीज़ तो हमारे दिमाग में आती है वो है गिफ्ट। अगर आप अपनी मां को अच्छा सा तोहफा देना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट कुछ कम है तो चिंता की कोई बात नहीं है। आजकल बाजार में आपको कई अच्छे विकल्प मिलेंगे जैसे कॉफी मग, इयररिंग्स फोटो फ्रेम बैंगल्स आदि। आप चाहें तो उन्हें एक अच्छा सा ग्रीटिंग कार्ड भी दे सकते हैं। होममेड गिफ्ट भी बढ़िया ऑप्शन है। वैसे भी गिफ्ट महंगत हो या सस्ता एक मां को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

मां के साथ ज्यादा समय बिताएं
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम छोटी छोटी खुशियों को जीना जैसे भूल गए है। मां हर सुख दुख में अपने बच्चे के साथ होती है, तो इस एक दिन क्यों न सारी परेशानियों को भूलकर मां के साथ ज्यादा समय बिताया जाए। इससे आपकी मां को स्पेशल फील होगा, साथ ही आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।

घर के कामों से छुट्टी
एक मां के दिन की शुरुआत रोजाना घर के कामों से होती है। अगर बच्चे छोटे हैं तो उन्हें टाइम पर स्कूल भेजने की टेंशन और अगर बच्चे ऑफिस जाने वाले जो तो समय पर उनका लंच आदि तैयार करने टेंशन, इसके अलावा भी घर के कई छोटे बड़े काम होते हैं। हो सके तो इस दिन आप उन्हें घर का कोई काम न करने दें।

मां की मनपसंद डिश बनाएं
मां के हाथ से बने खाने की बात ही कुछ और होती है। गर्मी हो या सर्दी, हर रोज़ वह किचन में घंटो मेहनत करके हमारे लिए खाना बनाती है, तो क्यों न मदर्स डे पर आप उनका मनपसंद खाना बनाकर उन्हें सरप्राइज दें। इस खास मौके को कुछ बढ़िया पकवान बनाकर इसे और खास बना सकते हैं।

फिल्म देखने जाएं
अगर आपकी मां को फिल्मों का शौक है तो उनके इस शौक को पूरा करने के लिए इससे अच्छा दिन आपको नहीं मिलेगा। आप उन्हें सिनेमा हॉल ले जा सकते है या फिर घर पर साथ बैठकर उनकी मनपसंद फिल्म देखना भी बढ़िया आडिया है।



Click it and Unblock the Notifications
