Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
यह सोशल मीडिया मिसटेक्स बर्बाद कर सकती हैं आपका करियर
ऑनलाइन दुनिया का प्रभाव आज के समय में लोगों की ऑफलाइन दुनिया पर भी पड़ने लगा है। सोशल मीडिया के बिना अपनी लाइफ की कल्पना करना आज के समय में लोगों के लिए काफी मुश्किल हो चुका है। हर व्यक्ति किसी ना किसी तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ा है। यह लोगों से कनेक्टेड रहने के अलावा उनकी प्रोफेशनल लाइफ को भी बेहतर बनाने में मददगार है। लेकिन कभी-कभी यह देखने में आता है कि हम सोशल मीडिया पर समय बिताते हुए कुछ ऐसी मिसटेक्स कर देते हैं, जो हमारे करियर को बर्बाद कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए-

अपनी जॉब या कंपनी के बारे में नेगेटिव कमेंट करना
जब हम किसी कंपनी में काम करते हैं तो जरूरी नहीं है कि हमारा एक्सपीरियंस हमेशा ही अच्छा हो। कभी-कभी हम अपने ऑफिस के माहौल या फिर अपने काम से असंतुष्ट होते हैं। ऐसे में व्यक्ति कभी-कभी अपना गुस्सा या चिड़चिड़ापन सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। हालांकि, ऐसा करना बिल्कुल भी उचित नहीं माना जाता है। हो सकता है कि आप अपनी जॉब की शिकायत करते हैं या फिर उस ऑफिस में वापिस ना लौटने की बात करते हैं। लेकिन जब आप ऐसा करते हैं तो इससे नियोक्ताओं पर आपकी नकारात्मक छवि पड़ती है।

अपने इंटरव्यूअर को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना
यह एक बहुत बड़ी गलती है, जो अक्सर लोग करते हैं। कई बार लोग एक अच्छी जॉब पाने के लिए उस कंपनी के सीनियर या नियोक्ताओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। जब आप ऐसा करते हैं, तो यह आपके प्रति एक नकारात्मक छवि पेश करता है। बेहतर होगा कि आप कुछ दिन इंतजार करें। एक बार अपने इंटरव्यू का जवाब आने के बाद ही आप फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजें।

खुद के बारे में ऑनलाइन रिसर्च ना करना
आज के समय में कोई भी कंपनी किसी व्यक्ति को जॉब पर रखने से पहले उसके बारे में ऑनलाइन जानकारी हासिल करने का प्रयास करती है। इसलिए, यह बेहद आवश्यक है कि आप पहले खुद ही अपने बारे में ऑनलाइन रिसर्च अवश्य करें। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि ऑनलाइन सोशल मीडिया पर आपकी तस्वीर से लेकर अन्य किस तरह की जानकारी सामने आ रही है। एक बार इसे जानने के बाद उसे एडिट करके आप ऑनलाइन अपने प्रोफाइल को बेहतर बना सकते हैं और अपने करियर को एक अच्छा हाइक दे सकते हैं।

मूर्खतापूर्ण स्पेलिंग की गलतियां करना
कई बार लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय शब्द व व्याकरण पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं। आपको शायद पता ना हो लेकिन यह सिली मिसटेक्स आपकी प्रोफेशनल इमेज को प्रभावित कर सकती हैं। भले ही आप कॉपीराइटर या संपादक नहीं हैं, लेकिन फिर भी भाषा की छोटी-छोटी गलतियों के कारण नियोक्ता आपको नियुक्त करने से पहले दो बार सोचेंगे। हो सकता है कि आपका रिज्यूमे नियोक्ताओं को पसंद आए, लेकिन सोशल मीडिया पर की गई गलतियों के कारण वह आपको जॉब ऑफर ना करें।

जानकारियों में गड़बड़ी होना
कुछ लोग अपने रिज्यूमे में कुछ झूठ लिखते हैं या फिर वह सोशल मीडिया पर खुद को दूसरों से बेहतर दिखाने के लिए गलत जानकारी पेश करते हैं। भले ही आपने किसी भी प्लेटफॉर्म पर झूठ बोला हो, लेकिन अगर आपके रिज्यूमे और सोशल मीडिया डिटेल्स में गड़बड़ी होती है या फिर वह मिसमैच होते हैं तो इससे कंपनी एचआर पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है। यह आपकी क्रेडिबिलिटी को भी नेगेटिव रूप से इफेक्ट करता है। इसलिए, सोशल मीडिया पर अपनी जानकारी शेयर करने से पहले आप अतिरिक्त सजगता बरतें।
तो अब आप भी सोशल मीडिया पर इन छोटी-छोटी गलतियों को दोहराने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
