Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
बारिश कराने के लिए पहले कराई मेंढक के जोड़े की शादी, अब रोकने के लिए कराया तलाक
मध्यप्रदेश में दो महीने पहले अकाल और सूखे से बचने के लिए अच्छी बारिश की दुआ मांगते हुए मेंढक और मेंढकी की शादी कराई गई थी। मध्यप्रदेश में इस बार इतनी बरसात हुई कि अब बाढ़ के हालात बन गए हैं। अब खतरनाक बारिश से परेशान लोग इसे रोकने के लिए इन मेढ़क-मेढ़की का तलाक करा दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल में मेंढक-मेंढकी की शादी जिसने कराई थी उन्होंने ही इनका तलाक कराया।

मंदिर में कराया तलाक
ओम शिव शक्ति मंडल के लोगों ने भोपाल के इंद्रपुरी में बुधवार को दोनों का तलाक कराया। मंडल के लोगों ने बताया कि मध्यप्रदेश में इस बार जमकर बारिश हुई। लेकिन बारिश अब अधिक बारिश के वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई हैं। मजबूत इरादों के साथ अब बारिश को रोकने के लिए दोनों का तलाक कराया गया। इस साल मध्य प्रदेश में बुधवार तक ही 26 पर्सेंट अधिक बारिश हो चुकी थी। इस इलाके के एक मंदिर में तलाक करवाया गया, जहां मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से प्रतीकात्मक मेंढकों को अलग-अलग किया गया।

तेज बारिश की चेतावनी
बता दें, मध्यप्रदेश में 15 जून से अब तक वर्षाजनित हादसों में राज्य में अब तक कुल 198 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद सहित प्रदेश के 32 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है और कहीं-कहीं पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

इंद्र देवता को खुश करने के लिए करवाई थी शादी
मेंढक की शादी देश में पहली बार नहीं हुई है। लोगों का मानना है कि मेंढक-मेंढकी की शादी कराने से इंद्र देवता खुश हो जाते हैं और झमाझम बारिश होती है। लेकिन ये पहली बार है जब बारिश रोकने के लिए मेढ़क-मेढ़की की तलाक की खबर सामने आई हैं।



Click it and Unblock the Notifications
