Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
कर्नाटक के किसान ने गाया जस्टिन बीबर का गाना 'बेबी', सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन
साल 2009 में जस्टिन बीबर का गाना 'बेबी' ना सिर्फ लोगों द्वारा पसंद किया गया बल्कि इस गाने को सुपरहिट बना दिया था। इस गाने की मदद से बीबर दुनियाभर में लोकप्रिय भी बन गए।
किसी भी पार्टी, फंक्शन, कॉलेज फेस्ट में ये गीत जरूर बजाया जाता था। मगर लगता है कि तकरीबन दस साल बीत जाने के बाद भी इस गाने को लेकर लोगों का प्यार कम नहीं हुआ है। आज भी इस गाने का क्रेज बरकरार है।

जस्टिन ने जिस अंदाज में इस गीत को गाया था, उसे देखकर कई लोग प्रेरित भी हुए लेकिन वैसा परफॉरमेंस कोई नहीं दे पाया। फिलहाल सोशल मीडिया पर बेबी सॉन्ग इन दिनों फिर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कर्नाटका का एक किसान ये गाना गा रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि खेत में काम कर रहा ये किसान अपने फोन में बेबी सॉन्ग बजाता है और इसके साथ वो दिल से इसे गाने लगता है।
जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहे इस शख्स का नाम प्रदीप है जो कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में रहता है। प्रदीप ना सिर्फ गाना गुनगुनाता है बल्कि लोग उसके चेहरे पर दिखने वाले भाव और साथ ही एक्शन्स को भी पसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications