Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
जापान के इस अजीबो गरीब फेस्टिवल में पुरुष घूमते हैं निर्वस्त्र, जानें इसे मनाने की वजह
जापान के आइलैंड होन्शु पर अजीबोगरीब कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में हजारों युवा बिना कपड़े पहने हिस्सा लेते हैं। इस अनोखे कार्यक्रम को नेकेड फेस्टिवल के रुप में जाना जाता है। जापान में हर साल फरवरी के तीसरे शनिवार को नेकेड फेस्टिवल मनाया जाता है। सूत्रों के अनुसार नेकेड फेस्टिवल को Hadaka Matsuri के नाम से जाना जाता है। नेकेड फेस्टिवल जापान की खास परंपरा है, इस खास परंपरा में सभी पुरुष मंदिर के चारो तरफ दौड़ते हैं और ठंडे पानी से स्नान कर खुद को शुद्ध करते हैं। इसके बाद मंदिर में जाकर पूजा करते हैं।
नेकेड फेस्टिवल में हजारों की संख्या में पुरुष हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम के दौरान लड़के कम से कम कपड़ों में नजर आते हैं, ज्यादातर पुरुष जापानी लंगोटी और सफेद रंग की जुराब पहने हुए नजर आते हैं। नेकेड फेस्टिवल के दिन जापान के युवा अपने आपको शुद्ध करते हैं। नेकेड फेस्टिवल के दौरान अनोखी गेम खेली जाती है। कार्यक्रम के अंत में पुरुषों को लकी स्टिक्स ढूंढनी होती है।

यह स्टिक्स मंदिर के पूजारी 100 बंडलो के साथ फेंकते है। 2 लकी स्टिक्स को ढूंढने के लिए हजारों युवाओं के बीच रेस होती है। दो लकी स्टिक जिन्हें मिलती है, कहा जाता है कि आने वाला साल आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। इस दौरान कई लोग घायल भी हो जाते हैं। नेकेट फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश के लोग भी शामिल होते है।

क्या है नेकेड फेस्टिवल
नेकेड फेस्टिवल कृषि से संबधित त्योहार है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य युवाओं को कृषि के लिए प्रेरित करना होता है। नेकेड फेस्टिवल जापान की परंपरा है जिसे बनाए रखने के लिए सरकार इस फेस्टिवल का आयोजन करती है।

कहां मनाया जाता है नेकेड फेस्टिवल
जापान के होन्शु आइलैंड पर हर साल फरवरी महीने के तीसरे शनिवार को इस खास परपंरा का आयोजन किया जाता है। नेकेड फेस्टिवल में दुनिया भर के सेलानी हिस्सा लेने आते हैं।

नेकेड फेस्टिवल की पारंपरिक पोशाक
नेकेड फेस्टिवल के दिन पुरुष जापानी लंगोट और सफेद रंग की जुराब पहने हुए नजर आते हैं। महिलाएं सफेद और लाल रंग के कपड़े को सर पर बांधती हैं।

लकी स्टिक
नेकेड फेस्टिवल में मंदिर के पुजारी दो लकी स्टीक्स को 100 बंडलो में मिक्स करके फेंक देते है। लकी स्टिक को ढूंढने के लिए हजारो युवाओं में रेस लगती है। जिसके चलते कई लोग घायल हो जाते हैं। कहा जाता है जिन्हे लकी स्टिक मिलती है आने वाला साल उनके लिए बहुत ही लाभदायक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
