Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
डांस के माध्यम से सीखें जिंदगी के ये 5 अनमोल सबक
जब मैं 5 साल की थी तभी से ही मुझे डांस का बड़ा शौक था। बढ़ते वक्त मैनें बास्केटबॉल, सॉसर और तरह-तरह के खेल खेले मगर मुझे हमेशा से ही डांस के प्रति एक खास लगाव रहा। लगभग चार साल के बाद नृत्य सीखते हुए मुझे कुछ ऐसा महसूस होता है कि मानों मैनें इससे जुड़ कर ना केवल अनुशासन ही सीखा है बल्कि मेरे जिंदगी जीने का नजरिया भी बदला है। मोटापा कम करना है तो करें ये डांस
मैनें अपने डांस के माध्यम से जिंदगी के काफी महत्वपूर्ण सबक सीख लिये हैं। अगर आप भी किसी प्रकार के नृत्य करने के शौकीन हैं, तो इसमें हिचक की कोई बात नहीं कि आप दिखते कैसे हैं या फिर आप किसी दूसरी चीज में अच्छे हैं या नहीं। आपको अपने ऊपर बहुत ज्यादा गर्व होना चाहिये और खुद से खुश रहना चाहिये। मैंने स्टूडियों में डांस करते वक्त जिंदगी के ये 5 सबक सीखें हैं, जिन्हें मैं आपसे बांटना चाहती हूं।

जिंदगी में हर चीज नियंत्रित करनी पड़ती है
जब मैं डांस करती हूं, मैं अपने आप को नियंत्रित पाती हूं! मेरी दुनियाभर की चिंताएं मानों उस पल में गायब हो जाती हैं और जब मेरा नृत्य खतम हो जाता है, तब मुझे ऐसा महसूस होता है कि जैसे मेरी जिंदगी की सभी समस्याएं खतम हो चुकी हों। हो सकता है कि मेरा पूरा दिन या फिर हफ्ता खराब बीता हुआ हो, लेकिन नृत्य करने के बाद मुझे अच्छा महसूस होने लगता है।

पर्फेक्शनिस्म एक कुंजी है
अगर आपको कोई चीज पूर्ण रूप से चाहिये जो आप उसमें धोखेबाजी नहीं कर सकते। डांसर्स को एक ही कोरियोग्राफी लगातार करनी पड़ती है क्योंकि उन्हें स्टेज पर परफेक्ट दिखना होता है। अगर आप अभ्यास करते वक्त जोर लगा कर पूरी महनत से नहीं नांचेगें , तो आप अपने आखिरी दिन भी कुछ नहीं कर पाएंगे। आप जिंदगी में आलसी नहीं हो सकते। जिंदगी में सफता पाने के लिये आपको अपनी पूरी महनत करनी ही पडे़गी।

बुरे दिनों से सीख लीजिये
अगर आपका डांस इंस्ट्रक्टर या कोरियोग्राफर आप पर नहीं चिल्लाता, तो समझिये कि आपको सिखाने के लिये सही इंसान नहीं मिला। इस बात की कभी शिकायत ना करें कि आपका डांस टीचर आपसे कठोर व्यावहार करता है, इसका साफ मतलब होता है कि वह आपको एक बडे़ डांसर के रूप में देखना चाहता है और वह आपकी चिंता करता है। आप इस इंसान का शुक्रिया तब करेगें जब आप सच मुच एक बडे़ इंसान बन चुके होगें।

सीखिये और दूसरों को भी सिखाइये
इस फील्ड में आपको ऐसे लोग भी मिलेगें जो आपसे कहीं ज्यादा अनुभवी होगें। जिन्हें देख कर आपको अपने टैलेंट पर ही शक होने लगेगा। पर इसमें सबसे जरुरी बात यह है कि आपको हमेशा और बेहतर करने की चाह रहेगी। दूसरी ओर आपको कुछ ऐसे भी लोग मिलेगें जो आपसे कम अनुभवी होगें, आप उनकी इस काम में मदद कर सकते हैं और उन्हें आगे बढने का हौंसला भी दे सकते हैं।

खुद से सबसे ज्यादा प्यार करें
मैंने अपने करियर में कुछ ऐसी लड़कियों को भी देखा है जो, वजन न कम कर पाने के ज्यादा दबाव की वजह से बैलेट को अलविदा कर चलीं। डांस में कोई प्रॉपर साइज नहीं होता। आपको यहां पर आपसे लंबी, छोटी, मोटी या फिर पतली लड़कियां मिलेगीं। इसलिये आपको खुद से और खुद के शरीर से प्यार करना आना चाहिये। इस डांस को सीखते वक्त आपको एक बडे़ से दपर्ण के सामने घंटो नाचते हुए अभ्यास करना पड़ता है, जिसमें आप केवल अपने शरीर पर ही फोकस करती हैं। यह अभ्यास आपके अंदर छुपे हुए आत्म सम्मान को बाहर ला कर उसे एक नया आकार देता है, लेकिन यह केवल आपके सकारात्मक नजरिये पर टिका ही है।



Click it and Unblock the Notifications
