Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
झूठ बोलने की आदत से छुटकारा पाने के 7 महत्वपूर्ण कारण
आजकल झूठ बोलना कई लोगों के लिए एक व्यापक समस्या बन गई है। यह समस्या गंभीर रुप से आपके जीवन को प्रभावित कर सकती है। इस समस्या के कारण अपने मित्रों का तथा अपने नजदीकी एवं प्रिय लोगों का विश्वास खोना बहुत आसान है। इसके अलावा, झूठ बोलने की आदत कई गंभीर मानसिक व व्यक्तिगत समस्याओं का कारण बन सकती है। इससे आपके जीवन में ठहराव आ सकता है तथा आप एक स्थिति को संभालने में सालों बिता सकते हैं।
खूब मजे में रहेंगी आप अगर आपके पास हैं ये 10 प्रकार की सहेलियां
मुझे लगता है कि इस आचरण के परिणामों को सुलझाने के बजाय कम झूठ बोलना अथवा इस आदत पर नियंत्रण पाना ज्यादा आसान होगा। झूठ बोलने की आदत को अपनी खुशियों व अपने विकल्पों पर प्रभावित ना होने दें। झूठ बोलने की आदत धीरे-धीरे आपके व्यक्तित्व का नाश कर सकती हैं। आज ही झूठ बोलने की आदत से छुटकारा पाने के लिए 7 महत्वपूर्ण कारणों की एक सूची पर नज़र डालें।

1 सत्य आपको निडर बनाता है
एक विपदा भरे झूठ को बोलने से अधिक हिम्मत एक कडवे सच को बोलने में लगती है। आपको पता होना चाहिए कि सत्य बलवान एवं बुद्धिमान जन की प्राथमिकता है। मैं मानती हूं कि कभी कभी केवल सत्य बोलना बहुत मुश्किल हो सकता है, खासकर तब जब बात भावनाओं व रिश्तों की हो, लेकिन आपका सरोकार जिस व्यक्ति से होगा वह निश्चित रुप से आपकी निडरता की सराहना करेंगा।

2 झूठ विश्वास को तोडता है
फ्रेडरिक नीत्शे ने एक बार कहा था, "मैं परेशान हूँ कि तुम ने मुझ से झूठ कहा, मैं परेशान हूँ कि अब से मैं तुम पर विश्वास नहीं कर सकता।" इस कहावत से पता चलता है कि कोई भी एक झठे पर भरोसा नहीं करता। वे लोग जो झूठ बोलना पसंद करते हैं आमतौर पर अधिकार खो कर एक मनोविकारी झूठे की प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। सत्य बोलने वाले लोगों की सराहना अन्य लोगों द्वारा अधिक की जाती है। भरोसेमंद होना व्यक्ति के चरित्र का एक अच्छा लक्षण है जो आपके आत्म विश्वास को बढाता है।

3 तनाव को कम करता है
जब आप सच बोलते हैं, तो यह आपके दुख तथा परेशानी को कम करता है क्योंकि फिर आपको अपने सफेद झूठों के बारे में चिंतित होने की जरुरत नहीं होती। इसके अलावा, सच बोलने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है, अवसाद कम होता है और यह आपकी सोच को तीव्र बनाता है। अगर आप अपने तनाव के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो सच्चाई को अपने जीवन शैली का एक हिस्सा बनाएं। जब मनुष्य तनाव मुक्त जीवन शैली का अनुसरण करता है तो उसका शरीर एंडोर्फिन नामक "खुशी के हार्मोन" का उत्पादन करता है। सत्य बोलने से आप अधिक शांत और तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

4 मन में संघर्ष
झूठ आपके मन में कई संघर्षों को एवं तनाव भरी स्थितियों को जन्म दे सकता है, जो आपकी मनोदशा को प्रभावित कर सकते हैं एवं आपको कई सारी समस्याएं पुरस्कार के रुप में भेंट कर सकते हैं। संभावना है कि आप झूठ के अधीन हो सकते हैं और एक झूठ को छिपाने के लिए आपको कई सारे झूठ बोलने पड सकते हैं। यह आपके मन के विवाद का कारण बनता है और आप इस तथ्य के बारे में कुछ नहीं कर पाते। इसके अलावा, यह आपके आत्मविश्वास एवं आपके आत्मसम्मान को भी प्रभावित करता है।

5 झूठ बोलना एक बड़ी समस्या का संकेत है
कुछ ऐसे लोग होते हैं जो हर समय झूठ बोलते हैं। उनके लिए चर्चा के विषय की गंभीरता कई महत्व नहीं रखती। आमतौर पर इन लोगों में झूठ बोलने की एक उत्तेजना महसूस होती है जो अक्सर बुरी आदत में तबदील हो जाती है। यदि आप किसी समस्या में है तो आपको एक पेशेवर व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए। यह आपको इस मनोवैज्ञानिक जाल से बाहर आने का एक मौका देगा।

6 आप सफलता से वंचित रहते हैं
उम्मीद करती हूं कि आप जानते होंगे कि सारे झूठे अपने "सफल" जीवन का एक इतिहास बनाते हैं, पर वे समझ ही नहीं पाते कि वे स्वयं को सफलता से वंचित रख रहे हैं। इस तथ्य को स्वीकारें कि ये उपलब्धियां खोखली हैं और आप अपने आप से नहीं भागेंगे। अगर आप झूठ बोलना छोड देंगे तो आपके पास एक बेहतर जीवन जीने का अवसर होगा।

7 झूठ बोलने से आपकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा
क्या आपको विश्वास हैं कि सफेद झूठ आपकी सभी समस्याओं को सुलझाने में आपकी मदद करेगा? यदि हां, तो आप एक बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं क्योंकि झूठ केवल समस्याओं को दुगना कर सकता है। हमेशा याद रखें कि किसी भी स्थिति में ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है। इस बुरे खेल को बंद करें, सच बोलें और अपने कार्यों के परिणामों का सामना करें।



Click it and Unblock the Notifications
