Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आलस आने के बावजूद कैसे निपटाएं ऑफिस का काम
कभी-कभी हमें ऑफिस में काम करने का मूड ही नहीं होता। ऐसा खासतौर पर तब होता है जब आप लंच कर के अपनी सीट पर बैठते हैं और किसी तरह मूड सेट करते हैं कि जल्दी से आपका मन काम में लगने लगे। थकान और आलस हमें इस कदर घेर लेती है कि हमारा छोटे से छोटा काम करना मुश्किल हो जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जो हम सभी अपने कार्यालय में जरूर झेलते हैं। काम भी इतना जरुरी होता है कि हम उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। तो दोस्तों खबराइये नहीं अगर आप ऑफिस में आलस से घिर चुके हैं और ऑफिस का काम भी नहीं छोड़ सकते, तो पढिये हमारे टिप्स।

आलस के बावजूद भी कैसे खतम करें ऑफिस का काम
1. टाइम सेट करें- ऑफिस में हर काम के लिये खुद का टाइम सेट कर लें और फिर काम करना शुरु करें। समय की लिमिट बनाएं और फिर उसके अंदर ही काम खतम करने की कोशिश करें। ऑफिस पॉलिटिक्स को ऐसे करें अनदेखा
2. मदद के लिये हाथ मागें- कभी ऐसा ना शो करें कि आपको सारा काम आता है। हो सकता है कि आप जिस काम में घंटों से फसे हुए हैं, वही काम आपका कलीग चुटकियों में हल कर सकता हो। ऑफिस में मदद मांगने के लिये कभी हिचकिचाए नहीं।
3. कार्य को प्राथमिकता दें- जरुरी काम को तुरंत करना चाहिये नहीं तो आप अपना समय दूसरे उस काम में बरबाद कर देगें, जिसका करना उतना जरुरी नहीं है।
4. ब्रेक लें- काम के समय थोड़ी थोड़ी देर के लिये ब्रेक लेती रहें, इससे काम में मन लगा रहता है। अगर आप थक गई हों तो उस समय अच्छा फील करने के लिये ब्रेक ले कर थोड़ा चल लें। इससे आप दुगनी स्पीड से काम कर सकती हैं।
5. पानी का जादू- अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। इससे ना केवल सेहत अच्छी बनी रहेगी बल्कि आप का दिमाग भी तेजी से काम करने लगेगा। अच्छी सेहत पाना हो तो पीजिये ढेर सारा पानी
6. सेल्फ कॉन्फिडेन्स बढ़ाएं- केवल इसी बात को सोंच कर ही न परेशान रहें कि आपके पास अभी कितना काम बाकी है बल्कि इस बात से भी खुश हुआ करें कि आपने कितना ज्यादा काम कर लिया है।
7. वही कीजिये जो आप कर सकते हैं- अपनी क्षमता को समझिये और फिर वही काम कीजिये जो आप आराम से कर सकते हैं। अगर आपको कोई कार्य करने में बहुत समय लग रहा है, तो अपने बॉस से विनती करें कि वह कार्य दो लोगों में बांट दें।



Click it and Unblock the Notifications
