Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ये क्या... पाकिस्तानी एयरलाइन्स ने सुरक्षा के वास्ते दे डाली बकरे की बलि
आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान एयरलाइन्स के कर्मचारियों ने रनवे पर एक बकरी की बलि दे दी ताकि होने वाले हादसे रूक जायें। जानिए इस बारे में अन्य बातें।
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले दिनों हवाई जहाज के क्रैश होने के बाद से लोगों के बीच अजीब भी भावनाएं पनप गई थी, उन्हें असुरक्षा का एहसास होने लगा था। इसके चलते उन्होंने इसके उपाय के लिए एक बकरी की बलि रनवे पर दे दी।
LAST DAY TODAY! Paytm Maha Bazaar Get Upto 100% Cashback on Fashion, Home Appliances & More
उस बलि के बाद, बकरी का खून पूरे रनवे पर फैला हुआ था और इस नज़ारे की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। कई लोगों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, जबकि बहुत सारे लोगों ने पाकिस्तान में फैले अंधविश्वास पर करारी चुटकी ले डाली।
7 दिसम्बर को हवाई दुघर्टना के बाद से, बुरे भाग्य को दूर भगाने के लिए पाकिस्तान के इस एयरपोर्ट पर बकरे की बलि से क्या होगा, ये कोई नहीं जानता है।
लेकिन इस तस्वीर को देखते ही देखते सोशल मीडिया पर हजारों शेयर मिल गए और लोगों ने इस अंध विश्वास का जमकर मज़ाक बनाया। लोगों ने तो यहां तक कह डाला कि बकरे को हलाल करने के बजाय अगर पाकिस्तान, सुरक्षा मानकों पर ध्यान दें, तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
आइए देखते हैं इस बारे में क्या-क्या ट्वीट किए गए -
1. पाकिस्तान के रक्षा विभाग ने ट्वीट किया कि -
अब पूरी दुनिया को पीआईए से सीखना चाहिए कि फ्लाइट की सुरक्षा किस प्रकार की जाती है। रनवे पर काली बकरी की बलि दीजिए।
3. लोगों ने भी इस बारे में अपने मत कुछ इस प्रकार दिए -
ये क्या बकवास है, काली बकरी की बलि देने से एटीआर क्रैश से कैसे बच सकता है। सुरक्षा कैसे हो सकती है? कैसे?
I'm not going to board any PIA plane under such circumstances. — Sabena Siddiqi (@sabena_siddiqi) December 19, 2016'>
4. एक लड़की ने लिखा -
पीआईए को नए जहाजों की जरूरत है न कि किसी बुरी नज़र से बचने के लिए बकरी की बलि देने की। मैं आगे से कभी भी किसी पीआईए के जहाजों पर बोर्ड नहीं करूंगी।
5. कुछ लोगों ने किया फेवर -
कई लोगों ने इस बारे में फेवर भी किया है, उनका कहना है कि सदका करने में कोई बुराई नहीं है, समझ में नहीं आ रहा है कि लोग इतना मजाक क्यूँ बना रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
