Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
कारगिल विजय दिवस: इस तस्वीर को देख रो पड़ा था पूरा देश, कपिल देव ने बंद करने को कहा था भारत-पाक मैच
कारगिल युद्ध में शहीद मेजर विवेक गुप्ता का शव जब दिल्ली पहुंचा तो वहां उनके परिवार के लोग भी पंहुचे। इसी बीच उनकी पत्नी कैप्टन जयश्री सेना की ड्रेस में सेल्युट किया। पति को सेल्युट करती हुई यह तस्वीर
जब 1999 में भारत पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध चल रहा था। उन दिनो किक्रेट वर्ल्ड कप चल रहा था। देश में उन दिनों हालात बहुत नाजुक चल रहे थे। समाचार पत्रों और टेलीविजन पर जब कारगिल युद्ध के मैदान में शहीद हुए देश के वीर सपूतों की बहादुरी की खबरें आती तो लोगों की भावनाओं और आसुओं का सैलाब फट पड़ता था।
देश की जनता के साथ फिल्मी कलाकारों और क्रिकेटरों में भी शहीदों को लेकर भावनाएं उमड़ रही थी। तभी अचानक से एक दिन समाचार पत्रों और टीवी पर एक कारगिल शहीद की तस्वीरे देखने को मिली जहां उसका परिवार उसे अंतिम विदाई दे रहा था।
इन तस्वीरों को देखभर पूरे देश की आंखे नम हो गई, यहां तक की पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी खुद को रोने से ना रोक पाएं और सरकार से भारत और पाकिस्तान के बीच मैच बंद करवाने की सिफारिश की थी। आइए जानते है आखिर क्यूं रो पड़े थे कपिल देव भी इस तस्वीर को देखकर-


कपिल देव भी रो गए इस तस्वीर को देखकर
लेकिन उसी समय समाचर पत्र और मीडिया में एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने पूरे देश को रुला दिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव खुद को रोक न सकें और उनकी आंखे भी नम हो गई। दरअसल, कारगिल युद्ध के दौरान एक ऐसी तस्वीर टीवी पर चली जिसे देखने के बाद कपिल देव टीवी के सामने खड़े होकर बहुत देर तक रोते रहे थे। अगले दिन वे अपने घर से निकले और मीडिया के सामने आकर बताया कि इस तस्वीर को देखने के बाद वो रात भर सो नहीं पाए।

इंडिया पाकिस्तान के बीच बंद करने को कहा मैच
लेकिन इसी बीच अखबारों में एक तस्वीर ऐसी छपी जिसको देखने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव अपने आसुंओं को नहीं रोक पाए। उनसे रहा नहीं गया और उनको पाकिस्तान की इस हरकत पर ऐसा गुस्सा आया कि उन्होंने भारत सरकार से कहा कि बहुत हुआ अब बंद करो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना, नहीं चाहिए हमें पाकिस्तान से खेल की कमाई।

ये थी वो तस्वीर
कारगिल युद्ध में शहीद मेजर विवेक गुप्ता का शव जब दिल्ली पहुंचा तो वहां उनके परिवार के लोग भी पंहुचे। सब बारी बारी से शहीद मेजर गुप्ता के शरीर को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे। इसी बीच उनकी पत्नी कैप्टन जयश्री सेना की ड्रेस में वहां पहुंचती है और सेल्युट करती है। पति को सेल्युट करती हुई यह तस्वीर जब दूरदर्शन पर लोगों ने देखी तो उनकी आंखों से आसू निकल पडे़।
जैसे ही कैप्टन जयश्री ने सैन्य धुन पर सलामी दी कपिल देव टीवी के सामने खड़े हो गए और रोने लगे, यह तस्वीर अगले दिन सभी अखबारों के मुख्य पृष्ठ पर छपी तो देश में उबाल आ गया।

पहुंची थी पति को सम्मान देने
शहीद मेजर विवेक गुप्ता की पत्नी होने के अलावा कैप्टन जयश्री के प्रति लोगों के मन में सम्मान बढ़ने का एक कारण और भी था, जो बहुत से लोगों को नहीं मालूम। वह यह कि शहीद मेजर विवेक गुप्ता और उनकी पत्नी कैप्टन जयश्री के बीच अनबन थी और दोनों अलग रह रहे थे।
लेकिन जैसे ही यह खबर मिली की मेजर विवेक गुप्ता कारगिल युद्ध में तोलोलिंग चोटी को फतह करने के दौरान शहीद हो गए हैं और उनका शव दिल्ली पहुंच रहा है, तो जयश्री अपने को नहीं रोक पाई। वे सीधे मेजर विवेक गुप्ता के पार्थिव शरीर के पास गई और रोते हुए अंतिम सेल्युट किया तो पूरे माहौल में एक अजीब सी सन्नाटा पसर गया।



Click it and Unblock the Notifications
